फूलने लगा चीन की इकॉनमी का दम! बैंकिंग सेक्टर तक पहुंची रियल एस्टेट संकट की आंच

Updated on 24-11-2023 02:48 PM
नई दिल्ली: दुनिया की दूसरी बड़ी इकॉनमी चीन को लेकर जो आशंका जताई जा रही थी, वह सच होने जा रही है। चीन के रियल एस्टेट संकट का असर अब बैंकिंग सेक्टर पर भी दिखने लगा है। देश की एक बड़ी वेल्थ मैनेजमेंट कंपनी ने हाथ खड़े कर दिए हैं। उसने निवेशकों से साफ-साफ कहा है कि वह बिल चुकाने की स्थिति में नहीं है। चीन में रियल एस्टेट पिछले कई साल से संकट में है। देश की जीडीपी में इसकी 25% हिस्सेदारी है। इसलिए माना जा रहा था कि यह संकट पूरी इकॉनमी खासकर बैंकिंग सेक्टर को डुबो सकता है। अब इसने धीरे-धीरे दूसरे सेक्टर्स को भी अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। इसका पहला शिकार तीन ट्रिलियन डॉलर का शैडो बैंकिंग सेक्टर हुआ है।

पेमेंट में डिफॉल्ट

इसकी फाइनेंशियल पोजीशन के बारे में सबसे पहले अगस्त में संकेत मिला था जब इससे जुड़े एक ट्रेस्ट ने कॉरपोरेट इन्वेस्टर्स के पेमेंट में डिफॉल्ट किया था। Zhongrong International Trust कुल 87 अरब डॉलर के फंड को मैनेज करता है। यह देश की उन हजारों वेल्थ मैनेजमेंट कंपनियों में से एक है जो निवेशकों को हाई रिटर्न देती हैं। एनालिस्ट्स का कहना है कि देश में ट्रस्ट इंडस्ट्री यानी शैडो बैंकिंग सेक्टर 2.9 ट्रिलियन डॉलर की है। इनमें देश की मिडिल और अपर-मि़डिल क्लास लोगों का निवेश है। इसलिए डिफॉल्ट की स्थिति में ग्राहकों का भरोसा डगमगा सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.