मंदी की मार झेल रहा चीन का 'इंजन', मकानों की बिक्री गिरी, सरकारी मदद भी फेल

Updated on 01-11-2025 12:51 PM
नई दिल्ली: कभी चीन की अर्थव्यवस्था का इंजन कहे जाने वाला प्रॉपर्टी सेक्टर इन दिनों मंदी की मार झेल रहा है। चीन में घरों की बिक्री में भारी गिरावट आई है। पिछले साल की तुलना में अक्टूबर में मकानों की बिक्री 42% तक गिर गई। यह गिरावट तब आई है जब सरकार ने प्रॉपर्टी मार्केट को सहारा देने के लिए कुछ कदम उठाए थे। यानी सरकारी मदद भी प्रॉपर्टी मार्केट को सहारा नहीं दे पाई और फेल हो गई।

चीन रियल एस्टेट इंफॉर्मेशन कॉर्पोरेशन के आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर में 100 बड़ी प्रॉपर्टी कंपनियों की नए मकानों की बिक्री 35.6 अरब डॉलर रही। यह पिछले साल के मुकाबले 41.9% कम है। पिछले महीने बिक्री में थोड़ी स्थिरता आई थी, लेकिन अब यह फिर से गिर गई है।

नौकरी न होने से पड़ा असर

ब्लूमबर्ग के मुताबिक चीन का प्रॉपर्टी मार्केट चार साल से भी ज्यादा समय से मुश्किलों का सामना कर रहा है। दूसरी तिमाही से बिक्री लगातार गिर रही है। बड़े शहरों में घर खरीदने के नियमों में थोड़ी ढील दी गई थी, लेकिन इससे लोगों का भरोसा तुरंत नहीं बढ़ा। इसकी एक वजह यह भी है कि चीन में नौकरी का बाजार भी कमजोर हो रहा है, जिससे लोग मकान खरीदने से कतरा रहे हैं।

डेवलपर्स को कर्ज चुकाने में मुश्किल

सितंबर और अक्टूबर आमतौर पर प्रॉपर्टी खरीदने के लिए सबसे अच्छे महीने होते हैं। लेकिन साल 2021 में शुरू हुई यह मंदी अभी भी जारी है। कई प्रॉपर्टी डेवलपर्स को अपना कर्ज चुकाने या पहले से बेचे गए मकानों को पूरा करने में मुश्किल हो रही है। इससे मकान खरीदारों का भरोसा और भी कम हो रहा है।

सरकार का कितना प्रयास?

प्रॉपर्टी मार्केट में तेजी के लिए चीन की सरकार ने होम लोन की ब्याज दरें कम करने, मकान खरीदने के नियमों को आसान बनाने और शहरी गांवों के पुनर्विकास जैसी कई कोशिशें की। लेकिन इनका कोई असर दिखाई नहीं दिया।रॉयटर्स के मुताबिक सेंटलाइन प्रॉपर्टी एजेंसी के मुख्य विश्लेषक झांग दावेई ने कहा कि सरकार चौथी तिमाही में मांग बढ़ाने के लिए और कदम उठा सकती है। जैसे कि होम लोन की ब्याज दरें कम करना और व्यक्तिगत आयकर में छूट बढ़ाना। वहीं नोमुरा के विश्लेषकों ने हाल ही में कहा है कि चीनी सरकार को 2026-2030 की अपनी आगामी पांच-वर्षीय योजना में प्रॉपर्टी बाजार में आई गिरावट के असर से और गंभीरता से निपटना होगा। घर खरीदने पर सब्सिडी और टैक्स में कटौती को बढ़ावा देने की भी बात कही जा रही है।

सरकारी मदद की बढ़ी मांग

प्रॉपर्टी मार्केट में गिरावट के कारण ज्यादा सरकारी मदद की मांग बढ़ रही है। फिच की एक डायरेक्टर लुलु शी ने इस हफ्ते कहा कि चीन में नए घरों की बिक्री क्षेत्रफल के हिसाब से अभी और 15% गिर सकती है। उन्होंने कहा कि अगले साल बिक्री के मूल्य में 7% से 10% की और गिरावट आ सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
 16 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह होने की डील (US-Iran Deal) हो गई है। खबर है कि दोनों देशों के बीच 60 दिनों का सीजफायर होने के बाद…
 16 June 2026
नई दिल्‍ली: अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा के बाद एक भारतीय लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) टैंकर होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरा है। यह ऐसा करने वाले शुरुआती बड़े कमर्शियल जहाजों में से…
 16 June 2026
मुंबई: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी A-1 लिमिटेड ने बताया है कि उसने प्रमुख औद्योगिक घरानों से 35 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए हैं। इससे चालू वित्तीय वर्ष में उसकी…
 15 June 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर और पहले ट्रिलियनेयर बने एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का आईपीओ अमेरिकी शेयर मार्केट में लिस्ट हो गया है। इस आईपीओ की लिस्टिंग धमाकेदार…
 15 June 2026
नई दिल्ली: रुपये की कीमत में डॉलर के मुकाबले हाल में काफी गिरावट देखने को मिली। इसे रोकने के लिए आरबीआई ने कई कदम उठाए। इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्री…
 15 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी-ईरान के बीच शांति समझौता होने से भारत को भी बड़ी राहत मिलेगी। इस समझौते के बाद मुख्य ईधन मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) भी खुल जाएगा।…
 15 June 2026
नई दिल्ली: आपने भी यह कहावत सुनी होगी कि नाम में क्या रखा है। लेकिन नाम की वजह से कुछ नामी-गिरामी कंपनियां खाद्य सुरक्षा क्षेत्र के नियामक भारतीय खाद्य सुरक्षा…
 13 June 2026
नई दिल्ली: एयर इंडिया का एक विमान पिछले साल 12 जून को अहमदाबाद में हादसे का शिकार हो गया था। उसके बाद से कंपनी को पिछले एक साल में करीब…
Advt.