चीन की चाल, पूरी टीम चली गई पर नॉर्थ ईस्ट की बेटियों को नहीं दे रहा परमिशन

Updated on 22-09-2023 01:43 PM
हांगझोऊ: अरुणाचल प्रदेश की रहने वालीं भारत की तीन प्रमुख महिला वुशू खिलाड़ियों को एन मौके पर एशियन गेम्स में जाने नहीं दिया गया। मजबूरन उन्हें देश की राजधानी दिल्ली में ही रुकना पड़ा जबकि उनकी पूरी टीम गुरुवार सुबह हांगझोऊ पहुंच भी गई। हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया की माने तो एन मौके पर चीनी अधिकारियों ने इन तीन प्लेयर्स को एशियन गेम्स विलेज में एंट्री देने से मना कर दिया।

इन तीन खिलाड़ियों के नाम मेपुंग लाम्गु, ऑनिलु तेगा और न्येमान वांगसु हैं। तीनों प्लेयर्स भारत की 11 मेंबर वाली वुशू टीम का हिस्सा थी, जिसमें सात पुरुष और चार महिला एथलीट शामिल थी। बुधवार रात दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल हवाई अड्डे से सभी को चीन पहुंचना था। तीनों अरुणाचल की राजधानी ईटानगर स्थित सांगे ल्हाडेन स्पोर्ट्स् अकादमी (SLSA) की छात्राएं हैं। मेपुंग लाम्गु महिलाओं के ताईजिक्कान वर्ग में, ऑनिलु तेगा महिलओं के 52 किग्रा वर्ग में और न्येमान वांगसु महिलाओं के चांगक्वान वर्ग में प्रतिस्पर्धा करने वालीं थीं। अब जब तक तीनों का यह मामला सुलझ नहीं जाता और चीनी अधिकारियों से स्पष्टता नहीं मिली जाती, इन्हें स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) के जवाहर लाल नेहरू हॉस्टल में ठहराया गया है।

चीन की बदमाशी समझिए
वुशू प्रतियोगिताएं जियाओशान जिले के गुआली सांस्कृतिक औऱ खेल केंद्र में 24 से 28 सितंबर तक चलेंगी। दो महीने के भीतर यह दूसरा मौका है, जब अरुणाचल प्रदेश की इन खिलाड़ियों को चीन ने एंट्री देने से मना कर दिया। जुलाई के अंतिम सप्ताह में, यही खिलाड़ी चेंगदू, चीन (18 जुलाई-8 अगस्त) में विश्व विश्वविद्यालय खेलों में प्रतिस्पर्धा नहीं कर सके क्योंकि उन्हें स्टेपल वीजा दिया गया था। स्टेपल्ड वीजा का मतलब यह इंगित करना है कि चीन अरुणाचल प्रदेश को भारत का हिस्सा नहीं मानता। भारत ने चीन के इस दावे को लगातार खारिज किया है कि पूर्वोत्तर राज्य विवादित क्षेत्र है। इसके बाद आठ सदस्यीय वुशू टीम ने विरोध स्वरूप चेंगदू में आयोजित कार्यक्रम से अपना नाम वापस ले लिया था।

किरेन रिजिजू से मुलाकात

नवीनतम घटना में, वुशू एसोसिएशन ऑफ इंडिया (डब्ल्यूएआई) के सूत्रों के अनुसार, तीन एथलीटों को हांगकांग से आगे चीन जाने की मंजूरी नहीं दी जा रही थी, क्योंकि उनके मान्यता कार्ड सत्यापन के लिए डाउनलोड नहीं किए जा सके थे। यह पता चला है कि तीनों खिलाड़ियों ने गुरुवार दोपहर पूर्व केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू से मुलाकात की और परेशानी दूर करने का निवेदन किया। रिजिजू अरुणाचल प्रदेश से तीन बार के लोकसभा सांसद हैं और वर्तमान में उनके पास विज्ञान मंत्री का प्रभार है। बैठक के बाद, रिजिजू ने भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा की और मुद्दे के शीघ्र समाधान की मांग की। सूत्रों के मुताबिक, खेल मंत्रालय ने बाद में शाम को एक बैठक की और मामले को कूटनीतिक तरीके से उठाने का फैसला किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.