मैक्रों की भारत यात्रा के बाद चीन का बयान : जिनपिंग - हम फ्रांस के साथ रिश्ते मजबूत करना चाहते हैं, हमारे संबंध 60 साल पुराने

Updated on 29-01-2024 12:55 PM

फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की भारत यात्रा (25-26 जनवरी) के 3 दिन बाद चीन ने फ्रांस को लेकर बयान दिया है। राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा है कि चीन, फ्रांस के साथ रिश्ते मजबूत करना चाहता है।

दरअसल, 27 जनवरी को चीन और फ्रांस के राजनयिक संबंधों के 60 साल पूरे हुए। इसके बाद अब चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा- बीजिंग द्विपक्षीय संबंधों के विकास को महत्व देता है। हम फ्रांस के साथ अपने रिश्ते मजबूत करके विकास के नए रास्ते खोलना चाहते हैं। आज दुनिया एक बार फिर महत्वपूर्ण मोड़ पर है। चीन और फ्रांस को संयुक्त रूप से मानव विकास के लिए शांति, सुरक्षा और प्रगति का रास्ता खोलना चाहिए।

चीन का बयान इसलिए भी अहम...
भारत की यात्रा के दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने भारत के साथ सहयोग तेज करने के अलावा हिंद महासागर में एक महत्वाकांक्षी डिफेंस रोडमैप का अनावरण किया था।

हिंद महासागर में चीन का दखल बढ़ता जा रहा है। वो लगातार यहां अपने जासूसी जहाज भेजता रहता है। इससे निपटने के लिए भारत 19 से 27 फरवरी तक हिंद महासागर में सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास आयोजित करेगा। इसमें फ्रांस की नौसेना भी शामिल होगी। इसके अलावा अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण कोरिया समेत 50 देशों की नौसेनाएं भी शामिल होंगी।

हिंद महासागर में भारत को मिल रहे फ्रांस के सहयोग से चीन की चिंता बढ़ी है। इसके बाद चीन-फ्रांस के रिश्तों को मजबूत करने वाला जिनपिंग का बयान सामने आया। इसलिए इस बयान को फ्रांस को लुभाने के चीनी प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है।

वन चाइना पॉलिसी का समर्थन करते हैं मैक्रों
हालांकि फ्रांस और चीन के रिश्ते हमेशा ही से मजबूत रहे हैं। मैक्रों ने अप्रैल 2023 में कहा था- हम चीन की वन चाइना पॉलिसी के साथ हैं और चाहते हैं कि समस्या का समाधान शांतिपूर्ण तरह से निकाला जाए।

5 अप्रैल को 3 दिन के दौरे पर बीजिंग पहुंचे राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की थी। इस दौरान दोनों देशों के बीच ट्रेड और इकोनॉमी सहित ताइवान विवाद पर भी चर्चा हुई थी। बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए फ्रांस ने कहा था कि यूरोप को अमेरिका पर अपनी निर्भरता कम करनी चाहिए। हमें ताइवान को लेकर चीन और अमेरिका के बीच टकराव में घसीटे जाने से बचना चाहिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.