चीन की फिलीपींस को धमकी कहा- हिफाजत के लिए बाहरी ताकतों पर भरोसा न करें

Updated on 22-12-2023 01:41 PM

साउथ चाइना सी यानी दक्षिण चीन सागर में चीन और फिलीपींस का टकराव बढ़ गया है। ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ की रिपोर्ट के मुताबिक- चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने फिलीपींस के विदेश मंत्री एनरिक मेनेलो से गुरुवार को फोन पर तल्ख लहजे में वॉर्निंग दी।

यी ने एनरिक से कहा कि फिलीपींस को साउथ चाइना सी में अपनी सिक्योरिटी के लिए किसी बाहरी देश (अमेरिका का नाम लिए बगैर) के भरोसे नहीं रहना चाहता, क्योंकि इससे हालात सुधरने के बजाए ज्यादा खराब हो जाएंगे।

हालिया महीनों में इस क्षेत्र में चीन और फिलीपींस के बीच आठ बार सीधा टकराव हुआ। फिलीपींस और अमेरिका के बीच सिक्योरिटी पैक्ट है, इसलिए चीन ज्यादा नाराज है।

समझदारी से काम ले फिलीपींस

रिपोर्ट के मुताबिक- यी ने एनरिक से कहा कि दक्षिण चीन सागर हकीकत में चीन का हिस्सा है और इसलिए फिलीपींस को यहां सतर्कता और समझदारी से काम लेना चाहिए। फिलीपींस के पास वक्त है कि वो सही रास्ते पर लौटे, क्योंकि दोनों देशों के रिश्ते दोराहे पर पहुंच चुके हैं। अब मनीला को फैसला करना है कि वो किस रास्ते पर चलना चाहता है।

चीन के विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया- हमारे फॉरेन मिनिस्टर ने एनरिक को बता दिया है कि फिलीपींस बाहरी ताकतों के भरोसे न रहे, क्योंकि उनके इरादे गलत हैं और इससे हालात ज्यादा खराब हो जाएंगे। चीन को अपनी हिफाजत का पूरा हक है और अगर हालात बिगड़ते हैं तो वो इस बारे में कोई भी एक्शन लेने से पीछे नहीं हटेगा।

अमेरिका का नाम लेने से परहेज
साउथ चाइना सी को लेकर चीन का कई देशों से विवाद है और यह कई साल से चला आ रहा है। फिलीपींस ने कई साल पहले अमेरिका के साथ इस इलाके की सुरक्षा के लिए समझौता किया था। सितंबर में इस सिक्योरिटी पैक्ट को न सिर्फ रिन्यू किया गया, बल्कि कुछ नई चीजें जोड़ दी गईं।

इसके बाद से चीन बौखला गया है और उसने हाल ही में फिलीपींस के छोटे जहाजों और फिशिंग बोट्स को घेरने की कोशिश की। इन पर वॉटर कैनन से हमला किया। पिछले हफ्ते तो फिलीपींस कोस्ट गार्ड की एक बोट को टक्कर मारी गई। इस पर मौजूद गार्ड्स को बमुश्किल बचाया जा सका।

बहरहाल, चीन के इस रवैये के बावजूद फिलीपींस ने संयम से काम लिया। उसके विदेश मंत्री एनरिक ने कहा- हालिया विवाद के मद्देनजर मेरी चीन के विदेश मंत्री से खुली और अच्छी बातचीत हुई है। हम दोनों ने तय किया है कि मसले बातचीत से सुलझाए जाएं।

चीन का दावा है कि साउथ चाइना सी का 90% इलाका उसके कब्जे में आता है। दूसरी तरफ, इंटरनेशनल ट्रिब्यूनल चीन के इस दावे को खारिज कर चुका है। हाल ही में चीन ने यहां कुछ अंडर वॉटर कंस्ट्रक्शन भी किया है। इससे दूसरे देशों के जहाजों को खतरा पैदा हो गया है।

अमेरिका की पैनी नजर

पिछले हफ्ते फिलीपींस की बोट को टक्कर मारे जाने के बाद अमेरिका ने चीन को वॉर्निंग दी थी। अमेरिकी नेवी ने कहा था- चीन साउथ चाइना सी यानी दक्षिण चीन सागर में उकसावे वाले कदम न उठाए, वरना हालात बिगड़ सकते हैं। हालिया वक्त में चीन ने आठवीं बार किसी फिलिपींस की बोट या छोटे शिप को रोकने की कोशिश की है।

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने भी बयान जारी किया। कहा- हमारा चीन को सुझाव है कि वो साउथ चाइना सी में इस तरह के खतरनाक कदम न उठाए। इससे यह इलाका और भी अस्थिर हो जाएगा। साउथ चाइना सी को हम विवादित क्षेत्र नहीं मानते। इस पर सभी का अधिकार है और यह इंटरनेशनल वॉटर रूट है। अगर कोई एक देश इस पर दावा करता है तो वो सही नहीं है।

मिलर ने कहा- चीन की इन हरकतों से फिलिपींस के नागरिकों की रोजी-रोटी भी खतरे में पड़ जाएगी। यह तो सीधे तौर पर इंटरनेशनल लॉ को न मानना है। चीन नहीं चाहता कि फिलिपींस की फिशिंग बोट्स यहां मछलियां पकड़ें। इसके अलावा फिलिपींस की मुख्य भूमि से कुछ दूरी पर कुछ द्वीप हैं, वहां तक सप्लाई भी इन्हीं बोट्स के जरिए पहुंचाई जाती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के सूचना और प्रसारण मंत्री ने शहबाज शरीफ की संयुक्त राष्ट्र महासभा में दी गई स्पीच की जमकर तारीफ की है। तरार ने अपने प्रधानमंत्री की स्पीच को…
 29 September 2026
ढाका: बांग्लादेश और भारत की खुफिया एजेंसियों ने पता लगाया है कि जमात-ए-इस्लामी तारिक रहमान की बीएनपी सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है। उनका लक्ष्य जुलाई के विवादित…
 29 September 2026
वॉशिंगटन: विदेश मंत्री एस. जयशंकर का कहना है कि भारत सीमापार आतंकवाद (पाकिस्तान से) के बड़े खतरे का सामना कर रहा है। भारत के सहयोगियों का इन चिंताओं पर ध्यान…
 29 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में सोमवार से तीन दिन (28-30 सितंबर) की शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में एससीओ के दूसरे सदस्यों के…
 29 September 2026
अंकारा/मॉस्को: रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि रूस, तुर्की से किसी तीसरे मित्र देश को S-400 ट्रायम्फ मिसाइल सिस्टम ट्रांसफर करने पर…
 29 September 2026
न्‍यूयॉर्क: न्यूयॉर्क में 14वें भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका (आईबीएसए) त्रिपक्षीय मंत्रिस्तरीय आयोग की बैठक संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के मौके पर हुई। बैठक में दक्षिण अफ्रीका के विदेश मंत्री रोनाल्ड…
 29 September 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच तीन दशक पुरानी गंगा जल संधि इस साल खत्म हो रही है। ऐसे में दोनों देशों के अधिकारियों ने दिसंबर में खत्म होने वाली…
 28 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में अजरबैजान की 20 साल की महिला के साथ कथित गैंगरेप और लूट का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि महिला ने लाहौर में…
 28 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने उन कंपनियों के खिलाफ सख्ती की बात कही है, जो अमेरिकी कर्मचारियों को नौकरी से निकालकर H-1B के तहत विदेशी वर्कर की मांग करती…
Advt.