चीनी कंपनियों ने सोशल मीडिया पर छेड़ा नया ट्रेड वॉर:वीडियो के जरिये अमेरिकियों को सीधे प्रोडक्ट बेच रहे, 26 गुना तक कम दाम

Updated on 25-04-2025 02:14 PM

ट्रेड वॉर अब सिर्फ टैरिफ और कूटनीति तक सीमित नहीं रही। चीन की फैक्ट्रियां अब सोशल मीडिया को नया हथियार बना रही हैं। वे टिकटॉक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो के जरिए अमेरिकी ग्राहकों को सीधे फैक्ट्री से प्रोडक्ट खरीदने के लिए प्रेरित कर रही हैं।

डोनाल्ड ट्रम्प प्रशासन भले ही चीन पर 245% टैरिफ लगाकर उसे झुकाने की कोशिश कर रही हो, लेकिन चीन की कंपनियां अमेरिकी उपभोक्ताओं से सीधे कह रही हैं- ब्रांड को भूलो, फैक्ट्री से सीधे वही सामान खरीदो।

वो भी काफी कम दाम में। चीन की कंपनियां अमेरिका में बिक रहे प्रोडक्ट की तुलना में 26 गुना तक कम कीमतों में सामान देने का वादा कर रही हैं।

कंपनियों का दावा- सभी लक्जरी प्रोडक्ट बनाने वाले हम

चीन के टिकटॉक यूजर वांग सेन के वीडियो को 2 करोड़ बार देखा जा चुका है। वीडियो में वे खुद को मूल निर्माता बताते हैं और हर्मेस जैसे महंगे ब्रांड के बैग्स दिखाते हैं।

वह कहते हैं, आप सीधे हमसे क्यों नहीं खरीदते? वह अमेरिका में 1 लाख में बिकने वाले प्रोडक्ट को 5 हजार में देने का दावा करते हैं। एक अन्य यूजर ह्यूआंग शी शनैल व बीरकेनस्टॉक जैसे ब्रांड्स के प्रोडक्ट भी काफी कम कीमत में देने की बात करता है।

फिलहाल 60 हजार रु. से कम के पार्सल पर अमेरिका में डी मीनीमिस एक्जम्पशन नीति के तहत कस्टम ड्यूटी नहीं लगती। इसी लूपहोल के जरिए टेमू, अली एक्सप्रेस जैसे शॉपिंग प्लेटफॉर्म सीधे अमेरिकियों तक पहुंच रहे हैं।

इसके अलावा फैक्ट्रियां टिकटॉक व अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से भी सीधे प्रोडक्ट बेच रही हैं। हालांकि, अब ट्रम्प प्रशासन इस छूट को खत्म करने की योजना बना रहा है।

कर्मचारियों को सोशल मीडिया की ट्रेनिंग दे रहीं फैक्ट्रियां

चीन की ग्वांगझोऊ, शेन्जेन और यीवू जैसी जगहों की फैक्ट्रियां अब कर्मचारियों को सोशल मीडिया की ट्रेनिंग दे रही हैं। इसके अलावा उपभोक्ता को लाइव प्रोडक्ट डेमो दे रही हैं। कंपनियां अपने स्टाफ को ही टिकटॉक इन्फ्लुएंसर बना रही हैं।

इस रणनीति को फैक्टरी टू कंज्यूमर मॉडल कहते हैं। उदाहरण के लिए एक फैक्ट्री जो आमतौर पर प्राइवेट लेबल को बैग बेचती थी, अब वह सोशल मीडिया के जरिये सीधे ग्राहकों वीडियो बनाकर बेच रही है। इन वीडियो की बाढ़ के चलते डीएचगेट जैसे शॉपिंग ऐप अमेरिका के ऐप स्टोर पर दूसरे नंबर पर पहुंच गया है।

वहीं, चीन का मशहूर टोआबू ऐप सातवें नंबर पर है। अमेरिकियों को भी सीधे प्रोडक्ट खरीदना फायदे का सौदा लग रहा है।

चीन नई इंडस्ट्री व इनोवेशन बढ़ाने पर जोर दे रहा

चीन के पास अमेरिका के करीब 600 अरब पाउंड (करीब 760 अरब डॉलर) के सरकारी बॉन्ड हैं। मतलब ये कि चीन के पास अमेरिकी इकोनॉमी को प्रभावित करने की बड़ी ताकत है। वहीं, चीन ने अपनी तैयारी भी शुरू कर दी है।

चीन ने 1.9 लाख करोड़ डॉलर का अतिरिक्त लोन इंडस्ट्रियल सेक्टर को दिया है। इससे यहां फैक्ट्रियों का निर्माण और अपग्रेडेशन तेज हुआ। हुआवेई ने शंघाई में 35,000 इंजीनियरों के लिए एक रिसर्च सेंटर खोला है, जो गूगल के कैलिफोर्निया हेडक्वार्टर से 10 गुना बड़ा है। इससे टेक्नोलॉजी और इनोवेशन कैपेसिटी तेज होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.