जी-20 मीटिंग में हिस्सा लेने भारत आएंगे चीनी विदेश मंत्री चिन गांग, जयशंकर संग कर सकते हैं पहली द्विपक्षीय बैठक

Updated on 01-03-2023 07:21 PM
बीजिंग : चीन के विदेश मंत्री चिन गांग इस सप्ताह भारत की यात्रा करेंगे और दो मार्च को जी-20 समूह के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेंगे। दौरे के दौरान वह विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ अपनी पहली द्विपक्षीय बैठक भी कर सकते हैं। पिछले साल दिसंबर में विदेश मंत्री और 'स्टेट काउंसलर' वांग यी की जगह लेने के बाद चिन की यह पहली भारत यात्रा होगी। वर्ष 2019 में सीमा प्रबंधन तंत्र के विषय पर विशेष प्रतिनिधियों की वार्ता में शामिल होने के लिए वांग यी ने नयी दिल्ली की यात्रा की थी। वांग और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल विशेष प्रतिनिधि थे।

चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने मंगलवार को प्रेस कान्फ्रेंस में कहा, 'अपने भारतीय समकक्ष मंत्री एस. जयशंकर के निमंत्रण पर विदेश मंत्री चिन गांग दो मार्च को नयी दिल्ली में जी-20 विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगे।' सूत्रों ने कहा कि नयी दिल्ली की अपनी यात्रा के दौरान चिन के जी-20 विदेश मंत्रियों की बैठक से इतर जयशंकर के साथ द्विपक्षीय बैठक करने की उम्मीद है। जी-20 विदेश मंत्रियों की बैठक से चीन की अपेक्षा के बारे में पूछे जाने पर माओ निंग ने प्रेस कान्फ्रेंस में कहा कि अनिश्चितताओं और अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने लिए संघर्ष कर रही दुनिया में देशों को चुनौतियों से पार पाने के लिए 2030 के सतत विकास एजेंडा को लागू करने के साथ बहुत कुछ करना है।

    'वैश्विक अर्थव्यवस्था पर हो जी-20 का ध्यान'

    माओ ने कहा, 'अंतरराष्ट्रीय सहयोग के प्रमुख मंच के रूप में यह महत्वपूर्ण है कि जी-20 वैश्विक अर्थव्यवस्था और विकास की चुनौतियों पर ध्यान केंद्रित करे तथा वैश्विक आर्थिक सुधार और विकास की दिशा में एक बड़ी भूमिका निभाए।' उन्होंने कहा कि चीन यह सुनिश्चित करने के लिए सभी पक्षों के साथ काम करने को तैयार है कि जी-20 विदेश मंत्रियों की बैठक बहुपक्षवाद, खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा तथा विकास सहयोग पर सकारात्मक संदेश भेजे। मई 2020 में पूर्वी लद्दाख में सैन्य गतिरोध होने के बाद से दोनों देशों के बीच संबंधों में लगभग ठहराव आ गया है। गतिरोध को दूर करने के लिए दोनों देशों ने सैन्य कमांडर स्तर की 17 उच्च स्तरीय वार्ता की है।

    जी-20 की बैठक क्यों अहम?

    भारत कहता रहा है कि जब तक सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति नहीं होगी, तब तक चीन के साथ उसके संबंध सामान्य नहीं हो सकते। भारत ने पिछले साल एक दिसंबर को जी-20 की अध्यक्षता संभाली। जी-20 के सदस्य देश वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के लगभग 85 प्रतिशत, वैश्विक व्यापार के 75 प्रतिशत से अधिक और दुनिया की आबादी के लगभग दो-तिहाई का प्रतिनिधित्व करते हैं। सदस्य देशों में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, दक्षिण कोरिया, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्किये, ब्रिटेन और अमेरिका शामिल हैं तथा यूरोपीय संघ भी इसका हिस्सा है।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     01 August 2026
    ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
     01 August 2026
    मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
     01 August 2026
    मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
     01 August 2026
    मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
     31 July 2026
    ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
     31 July 2026
    तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
     31 July 2026
    इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
     31 July 2026
    काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
     31 July 2026
    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
    Advt.