चिराग पासवान ने पोस्ट की इमोशनल तस्वीरें, पितृपक्ष में यूं पिता रामविलास का किया पिंडदान

Updated on 04-10-2023 01:32 PM
खगड़िया: लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने पितृपक्ष में इमोशनल तस्वीरें अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट की हैं। तस्वीरों में चिराग पासवान पिता रामविलास पासवान की याद में पिंडदान करते दिख रहे हैं। चिराग की ओर से पोस्ट की गई तस्वीरों में मैसेज है कि आप भले ही किसी भी माहौल में रह रहे हों, लेकिन अगर आपको अपनो को याद करने का मौका नहीं गंवाना चाहिए। तस्वीरें देखकर लग रहा है कि चिराग किसी अपार्टमेंट की बालकनी में ही पिता रामविलास का पिंडदान कर रहे हैं।

तस्वीरें शेयर करते हुए चिराग ने लिखा, 'आज जो कुछ भी हूं पापा के आशीर्वाद से हूं और मुझे पूर्ण विश्वास है की पापा जहां भी होंगे परिवार को अपना आशीर्वाद दे रहें होंगे।पितृपक्ष पर पापा को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि! Love you Papa'।

बता दें कि इस वक्त पितृ पक्ष चल रहा है। इस वक्त पितरों को याद किया जाता है। उन्हें तृप्ति करने के लिए पितरों के निमित श्राद्ध कर्म, तर्पण और पिंडदान आदि किया जाता है। इस साल श्राद्ध 14 अक्टूबर तक चलना है। मान्यता है कि इन दिनों में पितर 16 दिन पितर लोक से आते हैं और धरती पर वंशजों के बीच रहते हैं। ऐसे में पितरों को खुश करने के लिए, उनकी आत्मा की मुक्ति के लिए पिंडदान, तर्पण, दान-पुण्य कर्म आदि किए जाते हैं।

यूं तो पितृ पक्ष में पिंडदान करने का रिवाज बिहार के गया जी में है। माना जाता है कि गया जी में पितरों का पिंडदान करने से उन्हें मुक्ति मिलती है। चिराग पासवान ने अपने फ्लैट में पिता रामविलास पासवान का पिंडदान करके यह संदेश देने की कोशिश की है कि अपने पूर्वजों के प्रति दिल में सम्मान होना ज्यादा जरूरी है। इसलिए आप जहां कहीं भी हैं वहीं अपने पितरों को पिंडदान कर सकते हैं। उन्हें याद कर सकते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.