मनरेगा से चिस्दा को मिला नया पंचायत भवन

Updated on 01-09-2025 01:39 PM

रायपुर। ग्रामीणों के वर्षों का सपना था कि खुद का पंचायत भवन बने। यह सपना अब पूरा हो गया है। उन्हें खुद का स्थायी पंचायत भवन मिल गया है। जहां से गांव की योजनाएं बनाएंगे और विकास की दिशा तय करेंगे। आज यह भवन केवल ईंट-पत्थरों का ढांचा नहीं है, बल्कि गांव की प्रगति और एकजुटता का प्रतीक है। अब पंचायत की बैठकें सुव्यवस्थित तरीके से होंगी, सामुदायिक कार्यक्रम आसानी से आयोजित होंगे और आने वाली पीढ़ियाँ भी इसका लाभ उठा सकेगी।

 बिलासपुर जिले के मस्तुरी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत चिस्दा में नवीन पंचायत भवन के निर्माण होने से ग्रामीणों में खुशी की लहर है। मनरेगा के तहत निर्मित पंचायत भवन के लिए कुल 18.03 लाख रूपए की राशि स्वीकृत हुई, जिसमें से कुल 16.61 लाख रुपये की राशि व्यय की गई और 1191 मानव दिवस सृजित हुए। इस भवन के निर्माण से ग्राम पंचायत की बैठकों एवं अन्य सामुदायिक आयोजनों हेतु स्थायी स्थल उपलब्ध हो गया है। पूर्व में बैठक एवं पंचायत सामुदायिक कार्यक्रमों हेतु उपयुक्त स्थल के अभाव से ग्रामीणों को असुविधा होती थी, किंतु अब पंचायत भवन के निर्माण से यह समस्या दूर हो गई है। पंचायत भवन निर्माण कार्य में ग्राम पंचायत के ग्रामीणों, कार्य एजेंसी, समस्त संबंधित शासकीय संस्थाओं एवं विभागों का विशेष मार्गदर्शन एवं सहयोग रहा। निर्माण कार्य हेतु स्वीकृत कुल राशि 18.03 लाख रही, जिसमें मजदूरी राशि 4.06 लाख एवं सामग्री राशि 13.97 लाख की स्वीकृति दी गई थी। पंचायत का स्थायी भवन बनने से प्रचायत के अन्तर्गत बैठकों, पंचायत के विकास की दिशा तय करने, ओर विकास की योजना बनाकर क्रियान्वित कराने के लिए एक स्थायी स्थल बन गया,  जिससे आने वाले समय में पंचायत को विकास की ओर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका होगी ।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों और पहली बार वोट देने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को कोल लेवी मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने नोटिस जारी किया है। उन्हें 5 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे…
 03 October 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग के अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने हस्तक्षेप किया है। राज्यपाल सचिवालय की ओर से…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर अब लगभग थम गया है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी और उमस का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2…
 03 October 2026
मुंगेली, छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में 9वीं क्लास में पढ़ने वाली 14 साल की नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात हुई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, दो लड़कों…
 03 October 2026
अम्बिकापुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा, अम्बिकापुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रकोष्ठ द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को…
 03 October 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड बागबाहरा अंतर्गत ग्राम बोदरीदादर निवासी श्रीमती दीपिका चन्द्राकर ने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार की दिशा में…
 03 October 2026
मोहला। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखण्ड मोहला के क्लस्टर मोहभट्ठा में “सेवा सेतु अभियान–सरकार आपके द्वार” शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी…
 03 October 2026
मोहला। शासन की जनकल्याणकारी नीतियों का उद्देश्य समाज के प्रत्येक पात्र परिवार तक आवश्यक सुविधाओं और योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसी उद्देश्य को धरातल पर साकार करने की दिशा…
Advt.