वन विहार में चीतल घटे, मोर की संख्या आधी से कम, व्हाइट टाइगर पहली पसंद बना

Updated on 27-06-2023 06:37 PM
भोपाल। भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क में घूमने के शौकीन है तो यह खबर आपके काम की है। वन विहार में चीतल आसानी से आपको नजर आ जाएंगे। लंगूर, बारहसिंघा, जंगली सूअर भी आपको आसानी से देखने को मिल सकेगा। वर्तमान में वन विहार में खुले और बाड़े में कुल 1,510 जानवर हैं। 2022 में इनकी संख्या 1,652, 2021 में यह संख्या 1,558 थी। नेशनल पार्क में एक सफेद टाइगर भी है, जो पर्यटकों की हमेशा से ही पहली पसंद रहा है। हालांकि इस बार मोरों की संख्या तेजी से घटी है, जहां पिछले साल 257 मोर थे, वो घटकर अब सिर्फ 114 बचे हुए हैं। वन विहार में हाल ही में खुले में घूमने वाले जानवरों की गिनती हुई थी। करीब 3 दिन चली गिनती के बाद पार्क मैनेजमेंट ने 26 जून को मांसाहारी और शाकाहारी जानवरों के आंकड़े जारी किए हैं। खुले के साथ बाड़े में रहने वाले जानवरों की संख्या भी सामने आई है। डिप्टी डायरेक्टर सुनील सिन्हा ने बताया कि जानवरों की संख्या में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहता है। क्योंकि उनके पास एक तय भूमि क्षेत्र है।

बता दें कि वर्ष 2017 में खुले में घूमने वाले जानवरों की संख्या 1149 थी, जो 2021 में बढ़कर 1429 पहुंच गई। पिछले एक साल में चीतल, नीलगाय, लंगूर, मोर आदि जानवरों की संख्या बढ़ी है। ऐसे में इस बार हुई गणना में इनकी संख्या बढ़ गई। वर्ष 2020 में 1485, 2021 में 1558 और 2022 में जानवरों की संख्या 1652 हो गई थी। जो इस बार कम होकर 1510 पर पहुंच गई है।
जानवर की संख्या - 2022 - 2023

सिंह - 03 - 03

बाघ - 13 - 13

सफेद बाघ - 01 - 01

तेंदुआ - 10 - 10

भालू - 20 -20हायना -  01 -01

मगरमच्छ - 13 - 11

गौर - 02 -02

पहाड़ी कछुआ - 28 -24

जलीय कछुआ - 33 -34

घड़ियाल - 06 -03

खुले में घूमने वाले जानवर-

जानवर की संख्‍या -- 2022 - 2023

चीतल -  522 - 478

सांभर - 362 - 382

नीलगाय 81 - 82

जंगली सूअर - 90 - 96
मोर - 257 - 114

सियार - 51 - 66

लंगूर - 60 - 72

काला हिरण - 71 - 77

सेही - 03 - 1

बारहसिंगा - 11 - 11

चिंकारा - 01 - 03

क्वारेंटाइन में जानवर

तेंदुआ - 01 - 01

अफ्रीकन कछुआ - 05 - 05



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भोपाल। टीबी की ऐसी किस्म भी होती है, जिस पर सामान्य दवाएं असर नहीं करतीं। इसे दवा-प्रतिरोधी टीबी या एमडीआर-टीबी कहा जाता है। इस बीमारी के इलाज में सबसे बड़ी…
 11 August 2026
भोपाल। मतदाता सूची में अपना नाम खोजने, आवेदन की स्थिति जानने या नाम जुड़वाने के लिए अब कहीं भटकना नहीं होगा। निर्वाचन आयोग के ईसीआईनेट डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सभी सुविधाएं…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार सुबह से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन के साथ स्कूली व्यवस्था को भी प्रभावित किया। शहर के अधिकतर सरकारी स्कूलों में जलभराव की स्थिति रही।…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल अब मेट्रोपोलिटन सिटी की ओर एक कदम बढ़ाने जा रहा है। इसी दिशा में भोपाल-विदिशा दो लेन मार्ग को चार लेन किया जाएगा। 1,757 करोड़ रुपये की…
 11 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश अब गारमेंट सेक्टर में बड़ी छलांग लगाने के लिए आगे बढ़ रहा है। धार जिले में पीएम मित्र पार्क पर काम प्रारंभ हो गया है। यहां लाखों…
 11 August 2026
भोपाल। अगर आप रक्षाबंधन पर घर जाने की योजना बना रहे हैं तो टिकट के लिए आखिरी समय तक इंतजार न करें। 28 अगस्त को रक्षाबंधन है और 25 अगस्त…
 11 August 2026
भोपाल। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए संविदा आयुष चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।इस भर्ती से जिला और…
 11 August 2026
भोपाल। शहर में तेज वर्षा के बीच सोमवार को पंपों पर पानी मिला पेट्रोल मिलने से ग्राहाकों ने हंगामा मचा दिया।जिसकी जानकारी मिलते ही खाद्य विभाग की टीम मौके पर…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी के हाई-सिक्योरिटी जोन चार इमली में एक बार फिर पुलिस की निगरानी व्यवस्था को ठेंगा बताकर बदमाशों ने जबलपुर के पाटन से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अजय…
Advt.