क्राइस्टचर्च टेस्ट-ब्रूक की सेंचुरी, इंग्लैंड पहली पारी में 319 पार:ओली पोप ने फिफ्टी जमाई, 45 रन पर गंवा दिए थे 3 विकेट

Updated on 29-11-2024 02:00 PM

हैरी ब्रूक और ओली पोप की पारियों के दम पर इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च टेस्ट में मजबूत वापसी कर ली है। शुक्रवार को स्टंप्स तक इंग्लिश टीम ने 5 विकेट पर 319 रन बनाए। हैरी ब्रूक 163 बॉल पर 132 रन बनाकर नाबाद हैं। कप्तान बेन स्टोक्स (76 गेंद पर नाबाद 37 रन) उनका साथ दे रहे हैं। इंग्लिश टीम ने लंच ब्रेक तक 45 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे। ओपनर जैक क्रॉले शून्य पर आउट हुए, जबकि जैकब बिथेल ने 10 रन बनाए। बेन डकेट ने 46 रन का योगदान दिया।

हैरी ब्रूक ने दोहरी साझेदारी की 

इंग्लैंड के बैटिंग ऑलराउंडर हैरी ब्रूक ने दोहरी साझेदारियां की। उन्होंने ओली पोप के साथ 5वें विकेट के लिए 188 बॉल पर 151 रन जोड़े। फिर पोप के आउट होने के बाद बेन स्टोक्स के साथ नाबाद 97 रन की साझेदारी कर चुके हैं।ओली पोप 98 बॉल पर 77 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें टिम साउदी ने ग्लेन फिलिप्स के हाथों कैच कराया।

न्यूजीलैंड की टीम 348 रन पर ऑलआउट 

कीवियों ने दिन की शुरुआत 319/8 के स्कोर से की। टीम ने आखिरी 2 विकेट 29 रन बनाने में गंवा दिए और 348 रन पर ऑलआउट हो गई। 41 रन से पारी को आगे बढ़ाने वाले ग्लेन फिलिप्स ने अपनी फिफ्टी पूरी की और 58 रन पर नाबाद लौटे। वहीं, टिम साउदी 15, विलियम ओरूर्क शून्य पर आउट हुए।

बशीर और कार्स को 4-4 विकेट

इंग्लैंड की ओर से शोएब बशीर और ब्रायडन कार्स ने 4-4 विकेट झटके, जबकि 2 विकेट गॉस एटकिंसन को मिले।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए विराट कोहली के बल्ले से वनडे शतक निकलना हमेशा से एक अलग अहसास कराता है। करियर के इस मोड़ पर उनके शतकों का…
 29 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के मेंस टी20 क्रिकेट इवेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 1 अक्टूबर 2026 को भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। यह हाई-वोल्टेज मुकाबला जापान के…
 29 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने अनुसार दुनिया का सबसे परफेक्ट और अल्टीमेट वनडे बल्लेबाज तैयार किया है। ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स के साथ एक खास…
 29 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम के अतरंगी आर्मी ट्रेनिंग ड्रिल्स और मैदान पर खराब फील्डिंग के किस्से तो अक्सर सामने आते रहते हैं, लेकिन अब पाकिस्तान विमेंस क्रिकेट टीम…
 29 September 2026
नागोया: इसे कहते हैं अचूक निशाना। भारत की बेटी नीरू ढांडा ने एशियन गेम्स के 75 साल के इतिहास में पहली बार वो कर दिखाया, जिसका इतिहास स्वर्णिम अक्षरों में…
 29 September 2026
नागोया: नीरू ढांडा ने एशियाई खेलों की महिला ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में मंगलवार को इतिहास रचते हुए भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 28 अंक के साथ नया…
 28 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में रोहित शर्मा का पुराना अंदाज देखने को मिला। मैच की पहली पारी में फील्डिंग के दौरान उन्होंने रवींद्र…
 28 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को एक आसान और बड़ी…
 28 September 2026
निशिन (जापान): भारतीय क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। बारिश और खराब मैदान के कारण टॉस तक नहीं हो सका। बीसीसीआई ने बताया कि बारिश…
Advt.