महतारी वंदन योजना की राशि से चुनेश्वरी चुकाएंगी अपने मासिक ऋण

Updated on 09-03-2024 06:01 PM

महासमुंद। महासमुंद की 32 वर्षीय चुनेश्वरी साहू ने प्रदेश में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने वाली महतारी वंदन योजना अंतर्गत सूची में अपना नाम देखकर खुश है। वो कहती है की  ग्रामीण स्तर पर मेरी एक शटर की कपड़े की दुकान है। जिसे ऋण लेकर छोटे व्यवसाय के रुप में प्रारंभ की है। महतारी वंदन योजना की प्रतिमाह मिलने वाली 1000 की राशि से मुझे ऋण चुकाने में सहुलियत होगी। कपड़ा व्यवसाय के साथ ही मैं कंप्यूटर चलाना भी जानती हूं। जिसका उपयोग पीएमजेजेबीवाई, पीएमएसबीवाई, पीएमएपीवाई योजना के तहत लोगो को लाभ दिलाने का प्रयास कर सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगो को जोड़कर उन्हें लाभ दिलाने का प्रयास कर रही हूं। उन्होंने बताया कि बिहान स्व सहायता समूह में जुड़कर हम सामूहिक स्व विकास की दिशा में कार्य कर रहे है साथ ही परिवार और अपने जीवन शैली को मजबूत बनाने के लिए संकल्पबद्ध होकर कार्य कर रहे हैं।

महतारी वंदन योजना के प्रथम किस्त से रमौतीन बाई अपने नातियो की पढ़ाई में  संवारेंगी जीवन
 विकासखण्ड महासमुन्द के ग्राम कनेकेरा की 55 वर्षीय श्रीमती रमौतीन बाई के पति की मृत्यु 10 वर्ष पहले हो चुकी है। अभी वे अपने बहु बेटे के साथ, नातियों के संगत में अपना जीवन यापन कर रही है। उन्होंने बताया कि पति को खोने के बाद नातियों का सहारा और उनका प्यार ही मेरे जीवन की आस है। मैं उन्हें अच्छी शिक्षा देना चाहती हूं।प्रथम किस्त की राशि से नातियों को पढ़ाने की बात कही। वे कहती है कि मैं भले ही ना पढ़ पाई पर अपने नातियों को पढ़ाना चाहती हूं। उन्होंने बताया कि उनका मकान कच्चा है इस बार मोदी जी की गारंटी में मेरा नाम भी आवास योजना में शामिल है और इसके अलावा मुझे वृद्धा पेंशन भी मिलता है। छत्तीसगढ़ सरकार के विभिन्न महत्वकांक्षी योजनाओ को लेकर उन्होंने सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
 17 October 2026
कोरबा । जिले के पाली विकासखंड के ग्राम चोढा का जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत कर रहा है। पहले…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले की ग्राम पंचायत बोइदा निवासी श्रीमती नेहा मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत द्वितीय बालिका के जन्म पर ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।…
 17 October 2026
कोरबा । बारिश थमने के बाद अब दूरस्थ वनांचल की उन सड़कों पर काम शुरू हो गया है, जिनसे गांवों और बसाहटों का रोजमर्रा का जीवन जुड़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम…
 17 October 2026
कोरबा । रबी सीजन 2026-27 में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वितरण के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल थ्थ्ै…
 17 October 2026
कोरबा । लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय…
 17 October 2026
अम्बिकापुर । शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों…
Advt.