सीआईएसएफ क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र, भिलाई को मिली दो सितारा “अति उत्तम” मान्यता

Updated on 12-06-2025 01:04 PM

भिलाई। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) का क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र (आरटीसी), भिलाई, छत्तीसगढ़ – जो कि CISF का पहला और सबसे पुराना प्रशिक्षण संस्थान है – ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज करते हुए “नेशनल स्टैंडर्ड्स फॉर सिविल सर्विसेज ट्रेनिंग इंस्टीट्यूशन्स” के तहत “अति उत्तम” स्तर की दो सितारा मान्यता प्राप्त की है। यह मान्यता क्षमता वर्धन आयोग (कैपेसिटी बिल्डिंग कमीशन CBC) द्वारा किए गए कठोर ऑन-साइट मूल्यांकन के उपरांत प्रदान की गई।

यह मूल्यांकन भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग के सेवानिवृत्त अपर महानिदेशक श्री वेंकटेश्वर राव के नेतृत्व में आयोग की विशेषज्ञों की टीम द्वारा किया। गया। मूल्यांकन प्रक्रिया में संस्थान की संरचित शासन व्यवस्था, प्रशिक्षण की गुणवत्ता, फैकल्टी विकास, प्रशिक्षु सहायता, डिजिटलीकरण एवं प्रशासनिक दक्षता सहित नेशनल स्टैंडर्ड्स फॉर सिविल सर्विसेज ट्रेनिंग इंस्टीट्यूशन्स के आठ आधार स्तंभों पर क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र भिलाई के प्रदर्शन की गहन समीक्षा की गई। क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र भिलाई को कुल 64.4 अंकों के साथ “अति उत्तम” श्रेणी और दो सितारा ग्रेडिंग प्राप्त हुई, जो सीआईएसफ के प्रशिक्षण संस्थानों में इस केंद्र की उत्कृष्टता और प्रभावशीलता को दर्शाती है।

संस्थान को विशेष रूप से आधुनिक प्रशिक्षण अवसंरचना, स्मार्ट कक्षाओं, सिमुलेशन-आधारित प्रशिक्षण, सामरिक अभ्यास सुविधाओं, डिजिटल लर्निंग और डेटा-संचालित मूल्यांकन प्रणालियों के लिए सराहा गया। सीआईएसफ का यह ऐतिहासिक केंद्र आज भी उन्नत तकनीकों, अनुशासन और व्यावसायिक मानकों के अनुरूप कार्य करते हुए सुरक्षा बलों को तैयार करने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। यह मान्यता क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र भिलाई की टीम की प्रतिबद्धता, नेतृत्व, और पेशेवर उत्कृष्टता का परिचायक है, जो भारत की आंतरिक सुरक्षा संरचना को मजबूती प्रदान करने में निरंतर योगदान दे रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.