राजधानी में दो साल बाद सिटी बस सेवा बहाल, 30 सिटी बसें सड़कों पर दौड़ी

Updated on 27-09-2022 05:03 PM
दो साल से बंद सिटी बसों में से 30 को सोमवार को फिर से प्रारंभ कर दिया गया। इसके बाद एक-एक कर बाकी सिटी बसों को भी महीने भर प्रारम्भ करने की तैयारी है।

पंडरी स्थित बस डिपो में आज दोपहर लोकार्पण के कार्यक्रम में महापौर एजाज ढेबर, विधायक कुलदीप जुनेजा, सभापति प्रमोद दुबे, कलेक्टर सह रायपुर शहरी यातायात सोसायटी के अध्यक्ष सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे, सोसायटी के उपाध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल, निगमायुक्त मयंक चतुवेर्दी, एमआईसी सदस्य अजीत कुकरेजा, आरटीओ शैलाभ साहू तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल थे।  सभी ने सिटी बसों में सवार होकर पंडरी से शास्त्री चौक, फाफाडीह, स्टेशन रोड तक घूमकर खुशी मनाई। इसके बाद वापस लौटे।

सिटी बस विभाग के कार्यपालन अभियंता बद्री चन्द्राकर ने बताया कि फिलहाल नागरिकों का रिस्पांस भी देखा जा रहा है। दो सालों से सिटी बसें बन्द थी। प्रारम्भ होने का प्रचार प्रसार होने पर लोगों की भीड़ सिटी बसों में बढ़ेगी। उसी हिसाब से रूटों में बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। शहर में कुल 67 सिटी बसें हैं जिनमें से 30 को आज से सड़क पर दौड़ाना शुरू कर दिया है। बाकी बचे 37 सिटी बसों में से पांच – छह बुरी तरह से कंडम हो चुकी हैं। शेष 30 को भी इसी महीने एक-एक कर शुरू कर दिया जाएगा।

बसों का रूट और नंबर
रायपुर रेलवे स्टेशन से भान्सोज- मेकाहारा, तेलीबांधा, मैग्नेटो मॉल, जोरा, सेरीखेड़ी, मंदिर हसौद, आरआईटी कॉलेज, नवागांव, गोढ़ी- 3508, 3509
रेलवे स्टेशन से कौशल्या माता मंदिर- मेकाहारा, तेलीबांधा, मैग्नेटो मॉल, जोरासी खेड़ी मंदिर हसौद, कुरूद, बहनाकाड़ी, चंदखुरी- 3528, 3530, 3531, 3539
रेलवे स्टेशन से उरला- 3525, 3526, 3533
राज टॉकीज से खेरखूंट – फाफाडीह, भनपुरी चौक, रावणभाटा, धनेली सिलतरा, चरोदा, धरसीवा, पंढरभट्टा. 3549, 3554, 3557
एयरपोर्ट से दुर्ग- पचपेड़ी नाका, भाटागांव, टाटीबंध, कुम्हारी, भिलाई 3, पावर हाउस- 180, 181, 182, 183, 184, 185
रेलवे स्टेशन से खरोरा- फाफाडीह, पंडरी, सड्डू, विधानसभा, सारागांव, एमिटी- 3511, 3512, 3513, 3514, 3556, 0320, 0329
रेलवे स्टेशन से सिलयारी- 3518, 3520
रेलवे स्टेशन से भाटा गांव- 3550, 3548


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के चांटीडीह स्थित माधव ट्रेडर्स में ब्रांडेड के नाम पर नकली चाय का कारोबार करने का मामला सामने आया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने कंपनी…
 19 September 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर एक बार फिर आंदोलन की तैयारी में हैं। स्टाइपेंड, वेतन-मानदेय में संशोधन समेत 17 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टर्स…
 19 September 2026
सूरजपुर। सेवा संकल्प अभियान की पहल जिले के उन परिवारों की खुशियों से जुड़ रही है, जिनका पक्के घर का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ है। ग्राम पंचायत…
 19 September 2026
कोरबा, उच्चतम न्यायालय के रिट पीटिशन (सि) कं. 1404 / 2023, सुकन्या संस्था विरूद्ध युनियन ऑफ इंडिया व अन्य में पारित दिनांक 03.10.2024 के निर्णय के दिशा-निर्देशानुसार न्याय तक पहुंच सुनिश्चित…
 19 September 2026
कोरबा।  सूरज की ऊर्जा अब आदिवासी छात्राओं की पढ़ाई को नई रोशनी और नई सुविधा दे रही है। स्वच्छ एवं अक्षय ऊर्जा के उपयोग से छात्रावासों में अध्ययन के लिए…
 19 September 2026
कोरबा। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आजीविका से जोड़ने के प्रयासों से परिवारों के जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास का संचार हो…
 19 September 2026
कोरबा। कोरबा शहर के वार्ड क्रमांक 19 पथर्रीपारा निवासी  सनातन प्रसाद पाठक के लिए पक्का मकान केवल एक निर्माण नहीं, बल्कि परिवार के सुरक्षित और सुखद जीवन की नई शुरुआत…
 19 September 2026
कोण्डागांव। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों की सहभागिता से…
 19 September 2026
महासमुंद। राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत द्वितीय दिवस आज महासमुंद जिले के 1806 शासकीय एवं निजी विद्यालयों में स्कूल स्तर पर ‘मेरे सपनों का भारत’ सेवा चित्र प्रतियोगिता का…
Advt.