माखनलाल चतुर्वेदी विश्‍वविद्यालय से सिटी बस सेवा शुरू, विद्यार्थियों को आने-जाने में होगी सहूलियत

Updated on 02-08-2023 12:40 PM

भोपाल। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (एमसीयू) माखनपुरम से बीसीएलएल की सरकारी बस सेवा शुरु हो गई। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डा) केजी सुरेश ने बस नंबर 303 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बस सुविधा के शुरू होने से इसका सीधा लाभ विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को मिलेगा। साथ ही इस नगर बस सेवा का लाभ बिशनखेड़ी, सूरज नगर के रहवासियों को भी मिलेगा।

कुलपति प्रो. सुरेश ने कहा कि माखनपुरम परिसर में इससे पहले इंटरनेट कनेक्‍टिविटी की भी समस्या थी, लेकिन सोमवार को ही टावर परिसर में लग गया है, जिससे इंटरनेट संबंधी कोई समस्या अब नहीं होगी। नगर बस सेवा के शुभारंभ अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो.(डा) अविनाश वाजपेयी, प्राध्यापक, अधिकारी, कर्मचारी एवं विद्यार्थी एवं बीसीएलएल के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।

इस रूट पर चलेगी बस

यह बस सेवा अयोध्या नगर, मिनाल रेसीडेंसी, जेके रोड, आइटीआइ, करियर कालेज, अन्ना नगर, चेतक ब्रिज, ज्योति टाकीज एमपी नगर, बोर्ड आफिस, डीबी माल, पर्यावास भवन, वल्लभ भवन, नई विधानसभा, बिड़ला मंदिर, रोशनपुरा चौराहा, रंगमहल चौराहा, जवाहर चौक, डिपो चौराहा, सहयाद्री, पर्यटन भवन, भदभदा, न्यायिक अकादमी, सूरज नगर तिराहे सांई, बिशनखेड़ी, घुड़सवारी अकादमी होते हुए माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय माखनपुरम में सुबह 10.30 बजे पहुंचेगी। इसी तरह माखनपुरम परिसर से शाम 5.30 बजे बस अयोध्या नगर के लिए इसी रुट से वापस रवाना होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.