शहर की सड़को की दीवाली के पहले हो मरम्मत – कलेक्टर

Updated on 30-09-2022 06:20 PM
कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री मयंक चतुवेर्दी के साथ नगर निगम के कार्यों की समीक्षा करते हुए जोन कमिश्नरों को आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों से साफ-सफाई की स्थिति, क्षेत्रवार नालियों की निरंतर सफाई के संबंध में जानकारी लेते हुए अधिकारियों को समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। जोन आयुक्त अपनी जवाबदेही समझे प्रतिदिन सुबह अपनी क्षेत्र की सफाई का निरीक्षण करें। बाजार, सड़क, सार्वजनिक स्थानों में गंदगी ना हो और लोगों को भी सफाई के लिए प्रेरित करें। शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं का उचित क्रियान्वयन सुनिश्चित तथा आम नागरिकों की सुविधाओं का ध्यान रखने के निर्देश दिए। किसी भी प्रकरण में अनावश्यक विलंब ना हो इसका विशेष ध्यान देने कहा।

उन्होंने कहा कि भवन अनुज्ञा के लिए लोगों को किसी भी तरह की परेशानी नही होना चाहिए। इसमें पूरी पारदर्शिता होनी चाहिए। इसमें लापरवाही बरतने वालों के उपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसी तरह आगामी त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए शहर के सड़कों में लगी लाइटों को दुरूस्त कर ले। शहर के गौठानों में स्व सहायता समूह के आर्थिकस्त्रोत को बढ़ाने के लिए मुगीर्पालन और पशुपालन को बढ़ावा देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कार्यालय और मैदानी अमले के निगम अधिकारी- कर्मचारी अनुशासन में रहें, लोगों से सद्व्यवहार करें। इसमें किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं आनी चाहिए। अधोसंरचना के कार्य बरसात से पहले अनिवार्य रूप से पूरा किया जाना है। इसी तरह शहर के विभिन्न संड़कों के गड्डो को दिवाली के पूर्व समतल करने का कार्य पूर्ण करने को कहा। यह कार्य निरंतर चलते रहना चाहिए, शहर में कही भी सड़कों में गड्डे ना हो। इस दौरान उन्होंने गोधन न्याय योजना, शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, धनवंतरी, मोर आवास मोर जमीन, अमृत मिशन, जोन अंतर्गत आने वाले विभिन्न वार्डों में चल रहे बड़े कार्याे, पेयजल की स्थिति सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा कर अधिकारियों को निर्देश देते हुए महत्वपूर्ण सुझाव दिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के चांटीडीह स्थित माधव ट्रेडर्स में ब्रांडेड के नाम पर नकली चाय का कारोबार करने का मामला सामने आया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने कंपनी…
 19 September 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर एक बार फिर आंदोलन की तैयारी में हैं। स्टाइपेंड, वेतन-मानदेय में संशोधन समेत 17 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टर्स…
 19 September 2026
सूरजपुर। सेवा संकल्प अभियान की पहल जिले के उन परिवारों की खुशियों से जुड़ रही है, जिनका पक्के घर का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ है। ग्राम पंचायत…
 19 September 2026
कोरबा, उच्चतम न्यायालय के रिट पीटिशन (सि) कं. 1404 / 2023, सुकन्या संस्था विरूद्ध युनियन ऑफ इंडिया व अन्य में पारित दिनांक 03.10.2024 के निर्णय के दिशा-निर्देशानुसार न्याय तक पहुंच सुनिश्चित…
 19 September 2026
कोरबा।  सूरज की ऊर्जा अब आदिवासी छात्राओं की पढ़ाई को नई रोशनी और नई सुविधा दे रही है। स्वच्छ एवं अक्षय ऊर्जा के उपयोग से छात्रावासों में अध्ययन के लिए…
 19 September 2026
कोरबा। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आजीविका से जोड़ने के प्रयासों से परिवारों के जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास का संचार हो…
 19 September 2026
कोरबा। कोरबा शहर के वार्ड क्रमांक 19 पथर्रीपारा निवासी  सनातन प्रसाद पाठक के लिए पक्का मकान केवल एक निर्माण नहीं, बल्कि परिवार के सुरक्षित और सुखद जीवन की नई शुरुआत…
 19 September 2026
कोण्डागांव। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों की सहभागिता से…
 19 September 2026
महासमुंद। राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत द्वितीय दिवस आज महासमुंद जिले के 1806 शासकीय एवं निजी विद्यालयों में स्कूल स्तर पर ‘मेरे सपनों का भारत’ सेवा चित्र प्रतियोगिता का…
Advt.