CJI ने कोर्ट में जूनियर वकीलों के लिए स्टूल लगवाया : उन पर बैठकर भी देखा, सॉलिसिटर जनरल बोले- चीफ जस्टिस उदारता के प्रतीक

Updated on 10-04-2024 12:43 PM

सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को एक मामले की सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने जूनियर वकीलों के बैठने का मुद्दा उठाया। उन्होंने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से कहा कि हमारे सभी जूनियर्स रोजाना यहां हाथों में लैपटॉप पकड़े खड़े रहते हैं। चीफ जस्टिस ने कोर्ट मास्टर से कहा कि वे जूनियर वकीलों के लिए स्टूल की व्यवस्था करें।

कुछ देर बाद जब कोर्ट में स्टूल रख दिए गए तो CJI ने खुद उन पर बैठकर देखा कि वे आरामदायक हैं या नहीं और उन पर बैठने से जूनियर वकीलों को कोर्ट की सुनवाई देखने में परेशानी तो नहीं आएगी। इसे जेकर सॉलिसिटर जनरल ने CJI की तारीफ की। उन्होंने कहा कि चीफ जस्टिस उदारता का प्रतीक हैं। उन्होंने जो किया, वह सराहनीय है।

सॉलिसिटर जनरल की बात बीच में रोकते हुए बैठने की व्यवस्था का मुद्दा उठाया
यह वाकया तब हुआ जब CJI की अगुआई वाली नौ जजों की एक संवैधानिक बेंच 1990 के एक मामले को लेकर दाखिल की गई याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। केंद्र सरकार की तरफ से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता अपनी बात रख रहे थे, जब CJI ने उनकी बात काटते हुए जूनियर वकीलों के लिए बैठने की व्यवस्था पर बात शुरू की।

CJI की बात सुनकर सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि वे भी कई दिनों से इस बात पर गौर कर रहे हैं और उन्होंने कोर्ट में मौजूद वकीलों से अपील की है कि जो भी वकील इस केस से नहीं जुड़े हैं, वे जूनियर वकीलों के लिए अपनी कुर्सी खाली कर दें।

इसके जवाब में चीफ जस्टिस ने कहा कि दोपहर में कोर्ट मास्टर देखेंगे कि क्या इन सभी जूनियर वकीलों के लिए आपके पीछे बैठने की व्यवस्था की जा सकती है। मैंने कोर्ट मास्टर से कहा है कि वे देखें कि क्या वे कुछ स्टूल रख सकते हैं। हम जूनियर वकीलों के लिए स्टूल रखने की कोशिश करेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर पुलिस, फायर सर्विस, होम गार्ड, सिविल डिफेंस और जेल सेवाओं के 1,057 कर्मियों को गैलेंट्री और सर्विस मेडल देने का…
 14 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को हैदराबाद की लॉ यूनिवर्सिटी, NALSAR से जुड़े विवाद को लेकर बार काउंसिल ऑफ इंडिया को फटकार लगाई। CJI सूर्यकांत ने कहा कि यह छात्रों…
 14 August 2026
कोडरमाः झारखंड के कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखरडीहा मोड़ के निकट सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत हो गई और 50 अन्य श्रद्धालु घायल हो गए।…
 14 August 2026
पटना: प्रशांत किशोर इन दिनों एक 'फिजिशियन डॉक्टर' की तरह व्यवहार करने लगे हैं। लोकतंत्र के मालिक जनता का विशेष ख्याल उनके छोटे-छोटे सपने को ध्यान रख कर अपनी राजनीति…
 14 August 2026
सक्ती: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। धान घोटाले का आरोपी शशिकांत महंत कलेक्ट्रेट में टॉयलेट साफ कर रहा है। उसने दावा…
 14 August 2026
गुरुग्राम: दिल्ली से सटे गुरुग्राम स्थित सेक्टर-67 की श्री वर्धमान मंत्रा सोसाइटी में कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। विवाद इतना बढ़ गया कि…
 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
Advt.