CJI बोले-चुनाव भारत के संवैधानिक लोकतंत्र का मूल आधार:​​​​​​​जजों को उनके फैसलों से राजनीति पर पड़ने वाले असर से परिचित होना चाहिए

Updated on 06-06-2024 12:35 PM

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) डीवाई चंद्रचूड ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम के दौरान कहा- चुनाव भारत के संवैधानिक लोकतंत्र का मूल आधार है। भारत में जज किसी चुनाव में इलेक्ट नहीं होते हैं। वहां जज सिस्टम की रक्षा करने वाले संवैधानिक मूल्यों को बनाए रखने की भावना को दर्शाते हैं।

कार्यक्रम में CJI से पूछा गया कि फैसला सुनाते समय उन पर कितना पॉलिटिकल और सोशल प्रेशर होता है। इसके जवाब में उन्होंने कहा- न्यायाधीश के रूप में मेरे 24 सालों के कार्यकाल में मुझे कभी भी पॉलिटकल प्रेशर का सामना नहीं करना पड़ा।

हमारा जीवन नेताओं के जीवन से बिल्कुल अलग है, लेकिन जजों को अपने फैसलों का राजनीति पर पड़ने वाले असर से परिचित होना चाहिए। इसे पॉलिटिकल प्रेशर नहीं कहा जाता है। इसे फैसले के असर की समझ कहा जाता है।

सेम सेक्स मैरिज के फैसले पर कहा- मैं अल्पमत में था
सुप्रीम कोर्ट ने 17 अक्टूबर 2023 को सेम सेक्स मैरिज को कानूनी मान्यता देने से इनकार किया था। स्पेशल मैरिज एक्ट में बदलाव न करने के फैसले को लेकर CJI ने कहा- मैं यहां फैसले का बचाव करने के लिए नहीं आया हूं। मेरा मानना है कि जजों द्वारा सुनाया गया फैसला वैश्विक मानवता की संपत्ति बन जाता है।

स्पेशल मैरिज एक्ट संसद से पारित किया गया एक कानून था। 5 जजों की संवैधानिक बेंच थी। मैं अल्पमत में था, लेकिन बेंच के 3 जज मुझसे सहमत नहीं थे, क्योंकि उनका मानना था कि सेम-सेक्स मैरिज को मान्यता देना ज्यूडिशयरी के अधिकार क्षेत्र के बाहर है।

कोर्ट लगातार संवाद की प्रोसेस में विश्वास रखता है। कोर्ट मुकदमा करने वाले पक्षों के साथ और नागरिकों और समाज के साथ लगातार संवाद किया है। अहम संवैधानिक मामलों को लाइवस्ट्रीम करने के उनके फैसले पर डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा हमें न्याय की प्रक्रिया और कानून के प्रशासन को लोगों के घरों और दिलों तक ले जाने की जरूरत है।

CJI बोले- हमें टेक्नोलॉजी के उपयोग को समझना होगा
CJI चंद्रचूड़ ने कहा टोक्नोलॉजी और AI पर भी बात की। उन्होंने कहा कि यह अहम है कि हम न्याय के मानवीय तंत्र को सुनिश्चित करने के लिए टेक्नोलॉजी के उपयोग को समझे। हमें इसकी पॉजिटिव और नेगेटिव पॉइंट्स को भी समझना होगा।

फ्यूचर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बहुत उपयोगी हो सकता है। हमें सुनिश्चित करना चाहिए कि हम AI को नैतिक तरीके से कंट्रोल कर सकें। हमें ध्यान रखना होगा कि हम कम्युनिकेशन प्रोसेस को जज से रोबोट में शिफ्ट न करें।

CJI बोले- हमें तय करना होगा की हमारे अधिकार क्षेत्र में क्या है
आधुनिक लोकतंत्र में लोगों को और समाज को अपने आप ही बहुत करना पड़ता है। किसी भी विवाद को सुलझाने के लिए लोग कोर्ट की तरफ नहीं देख सकते हैं। जजों के रूप में हम एक लाइन निर्धारित करनी होगी। हमें तय करना होगा कि नैतिक रूप से हमारे अधिकार क्षेत्र में क्या आता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.