दावा-AI से लोकसभा चुनाव प्रभावित करने की कोशिश

Updated on 01-06-2024 12:06 PM

चैटजीपीटी (ChatGPT) बनाने वाली कंपनी OpenAI ने दावा किया है कि एक इजराइली कंपनी ने भारत का चुनाव प्रभावित करने की कोशिश की। इजराइली कंपनी ने सोशल मीडिया पर एंटी-बीजेपी एजेंडा चलाया और कांग्रेस की तारीफ की।

OpenAI का कहना है कि इजराइल की पॉलिटिकल कैंपेन मैनेजमेंट फर्म STOIC ने गाजा में चल रहे संघर्ष के साथ-साथ भारतीय चुनावों पर भी कुछ सामग्री तैयार की।

OpenAI का कहना है कि हमने मई में भारतीय चुनाव को लेकर की जा रहीं कुछ एक्टिविटीज को 24 घंटे के अंदर खत्म किया।

वहीं, OpenAI के खुलासे पर केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर का कहना है कि बीजेपी को टारगेट किया जा रहा है। इसमें हमारे यहां की कुछ पार्टियों का भी हाथ हो सकता है।

अंग्रेजी और हिब्रू में कंटेंट डाले गए
OpenAI का दावा है कि हमने इजराइल की तरफ से चलाए जा रहे कई अकाउंट्स बैन किए। इन अकाउंट्स से कंटेंट बनाया और एडिट किया जाता था, ताकि X, फेसबुक, इंस्टाग्राम, कई वेबसाइट्स और यूट्यूब पर बड़ी संख्या में लोगों को प्रभावित किया जा सके।

'इजराइली कंपनी की तरफ से चलाए जा रहे इस ऑपरेशन में कनाडा, अमेरिका और इजराइल के लोग थे। इनके लिए अंग्रेजी और हिब्रू में कंटेंट डाला जाता था। मई की शुरुआत में भारत के लोगों को टारगेट करते हुए अंग्रेजी में कंटेंट डाला गया।'

केंद्रीय मंत्री बोले- इस बात को पहले भी जारी किया जा सकता था

ये लोकतंत्र के लिए बहुत खतरनाक है। यह स्पष्ट हो चुका है कि भारत और बाहर के देशों के स्वार्थ इसे चला रहे हैं। इसकी गहन जांच और पर्दाफाश करने की जरूरत है। मेरा ये भी मानना है कि ये प्लेटफॉर्म (OpenAI) इसे बहुत पहले जारी कर सकता था, न कि इतनी देर से जब चुनाव खत्म हो रहे हों।

इजराइली कंपनी को काम को कैसे पकड़ा, OpenAI ने बताया
OpenAI ने बताया कि हमने इजरायली कंपनी STOIC की एक्टिविटी को खत्म किया है, न कि कंपनी को। हमने अपने ऑपरेशन का नाम Zero Zeno रखा था। यह नाम STOIC स्कूल की फिलॉसफी के मुताबिक था।

Zero Zeno के पीछे के लोगों ने आर्टिकल और कमेंट लिखने के लिए हमारे मॉडल का इस्तेमाल किया। इसे बाद में कई प्लेटफॉर्मों, खासकर इंस्टाग्राम, फेसबुक, X और इस ऑपरेशन से जुड़ी वेबसाइटों पर पोस्ट किया गया।

OpenAI के मुताबिक, कंटेंट को कई मु्द्दों आधारित ऑपरेशंस के लिए इस्तेमाल किया जाता था। इसमें यूक्रेन में रूस का आक्रमण, गाजा संघर्ष, भारतीय चुनाव, यूरोप और अमेरिका की राजनीति, चीनी असंतुष्ट और विदेशी सरकारों द्वारा चीन सरकार की आलोचना शामिल है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.