दावा- ईरान पर अटैक करेगा इजराइल:अमेरिका को बताए बिना कर सकता है कार्रवाई, नेतन्याहू ने 5 बार वॉर कैबिनेट की बैठक की

Updated on 17-04-2024 12:37 PM

इजराइल में ईरानी हमले के बाद से 5 बार वॉर कैबिनेट की मीटिंग हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कैबिनेट ने तय किया है कि ईरान पर जवाबी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, अब तक इस बात की जानकारी नहीं है कि इजराइल किस तरह और कब पलटवार करेगा।

CNN ने अमेरिकी अधिकारी के हवाले से कहा है कि इजराइल बदला लेने के लिए ईरान पर स्ट्राइक करेगा। हालांकि, इसका असर ज्यादा नहीं होगा। अधिकारी ने बताया है कि अमेरिका चाहेगा की इजराइल जो भी एक्शन ले उसकी जानकारी उन्हें दी जाए।

ताकि ईरान के पलटवार से पहले अमेरिका अपने बचाव की तैयारी कर सकें। अधिकारी के मुताबिक इसकी गारंटी नहीं है कि इजराइल हमला करने से पहले इजराइल को जानकारी दे। इसकी वजह ये है कि इजराइल के एक्शन पर अमेरिका आपत्ति जता सकता है।

इजराइली हमले से बचने के लिए रूस की मदद लेगा ईरान
वॉशिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इजराइल की स्ट्राइक से बचने के लिए ईरान को रूस की मदद मिल सकती है। पोस्ट ने अमेरिकी इंटेलिजेंस के हवाले से कहा है कि ईरान के डेलीगेट्स ने हाल ही में रूस में हथियारों की फैक्ट्री का दौरा किया था।

वहीं, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी से बात की है। उन्होंने दोनों पक्षों से अपील की है कि वो मामले को और आगे ने बढ़ाएं।

जर्मनी की विदेश मंत्री इजराइल रवाना
ईरान के हमले के बाद जर्मनी की विदेश मंत्री एनालेना बेयरबॉक इजराइल के लिए रवाना हो गई हैं। वो दोनों देशों के बीच विवाद को सुलझाने की कोशिश करेंगी। बेयरबॉक ने कहा कि इस नाजुक समय में हम सबको मिलकर पूरे क्षेत्र में तनाव कम करने पर काम करना चाहिए। उन्होंने ईरान पर कहा कि वो आग में घी डालने का काम कर रहा है।

ईरान पर नई पाबंदियों का ऐलान करेगा अमेरिका

इजराइल पर हमले के बाद अमेरिका ईरान के खिलाफ नई पाबंदियों की घोषणा कर सकता है। टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक अमेरिका की ट्रेजरी सेक्रेटरी जेनेट येलन वॉशिंगटन में IMF की कॉन्फ्रेंस के बाद नई पाबंदियों की घोषणा करेंगी । वो दूसरे देशों से भी इन पाबंदियों को लागू करने की अपील कर सकती है।\

ईरान पर साइबर अटैक या ऑयल इन्फ्रास्ट्रक्चर पर हमला कर सकता है इजराइल

चैनल 12 की रिपोर्ट के मुताबिक, इजराइल की वॉर कैबिनेट ने उन तमाम विकल्पों पर चर्चा की, जिसमें ईरान पर हमला करके उसे चोट पहुंचाई जाए लेकिन इससे विवाद को बढ़ावा न मिले। इनमें साइबर अटैक और ईरान के ऑयल इन्फ्रास्ट्रक्चर पर हमला शामिल रहा।

ब्रिटिश एयरलाइन ने अक्टूबर 2024 तक के लिए इजराइल की फ्लाइट सस्पेंड की
ब्रिटेन की बजट एयरलाइन ने अक्टूबर 2024 तक के लिए इजराइल जाने वाली फ्लाइट्स सस्पेंड कर दी हैं। जिन लोगों ने फ्लाइट बुक की थी उन्हें रिफंड भेजा जा रहा है।

ईरान का दावा- हमले से 72 घंटे पहले इसकी वॉर्निंग दी थी
ईरान ने दावा किया है कि शनिवार देर रात हमले से 72 घंटे पहले उन्होंने इजराइल और अमेरिका को इसका नोटिस दिया था। तुर्किये के विदेश मंत्रालय ने भी कहा है कि हमले से पहले उन्होंने इस पर अमेरिका-इजराइल से बात की थी।

हालांकि, अमेरिका ने इन दावों को खारिज कर दिया है। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि ईरान ने उन्हें इस बार में कोई सूचना नहीं दी थी। ईरान का लक्ष्य तबाही मचाना था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.