इंदौर में दूषित पानी से 50+ मौतों का दावा:कार्यकर्ता बोला- श्मशान से रिकॉर्ड गायब

Updated on 19-01-2026 11:04 AM

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के इंदौर में दूषित पानी से पीड़ित परिवारों से बातचीत का वीडियो रविवार को अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया। इसमें एक कार्यकर्ता ने दावा किया कि दूषित पानी से 50 से ज्यादा लोगों की मौतें हुई हैं।

वहीं, पीड़ित परिजन ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने मौतों की सही संख्या छिपार्ही। कई शव रातों-रात गांव भेज दिए गए और श्मशान के रिकॉर्ड तक गायब कर दिए गए।

दरअसल, इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी पीने से अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है। राहुल गांधी शनिवार को इंदौर के भागीरथपुरा पहुंचे थे और दूषित पानी से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की थी।

परिजन बोले- 22 दिसंबर से शुरू हुई समस्या वीडियो में परिवारों ने बताया कि पानी की समस्या 22 दिसंबर से शुरू हुई थी और कई लोग अस्पताल में भर्ती हुए। जीवन लाल बरेडे़ और मीराबाई के परिवारों ने कहा कि बुजुर्ग और अन्य सदस्य बीमार पड़े, कुछ की मौत हो गई, लेकिन मुआवजा अपर्याप्त और प्रशासन की प्रतिक्रिया ढीली रही।

आयुक्त का तबादला कर जवाबदेही खत्म की पीड़ितों ने आरोप लगाया कि नगर निगम के अफसरों की लापरवाही और नर्मदा लाइन कनेक्शन के लिए ली गई रकम के बावजूद पानी की गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया गया। कई परिवारों ने कहा कि आयुक्त का तबादला कर जवाबदेही खत्म कर दी गई।

राहुल गांधी ने प्रभावित परिवारों की बातें सुनीं और कहा कि उनकी लड़ाई को उजागर किया जाएगा ताकि आगे किसी और परिवार के साथ ऐसा न हो।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल । मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को बड़ी कानूनी राहत प्रदान करते हुए पूर्व सरपंच  राजकुमार धनोरा द्वारा दायर चुनाव याचिका…
 06 August 2026
पीडीएस के नये मॉडल से पॉयलेट प्रोजेक्ट के रूप में भोपाल-इंदौर से होगी शुरुआतमप्र में केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा से होगी खाद्यान्न की डिलीवरीप्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में मिलेगा…
 06 August 2026
राज्यपाल श्री पटेल बुधवार को संकल्प फाउंडेशन द्वारा आयोजित सिविल सेवा चयनित प्रतिभागियों के अभिनंदन एवं मार्गदर्शक सम्मान समारोह को नर्मदा क्लब भोपाल में संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल श्री…
 06 August 2026
ब्रिक्स देशों के बीच आपसी सम्मान, आम सहमति और साझा उद्देश्यों के माध्यम से सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में…
 06 August 2026
भोपाल में बुधवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने इंद्रपुरी स्थित राज इंटरप्राइजेस प्रोसेस्ड वाटर यूनिट का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। यह यूनिट बिना खाद्य लाइसेंस के संचालित हो…
 06 August 2026
भोपाल, भोपाल में अवैध कॉलोनियों को लेकर बुधवार को जिला प्रशासन ने फिर बड़ी कार्रवाई की। हुजूर क्षेत्र की अवैध कॉलोनियों की सड़कें उखाड़ दी गई, जबकि गेट और बाउंड्रीवॉल तोड़…
 06 August 2026
भोपाल, आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा आखिरकार करीब 18 महीने बाद बुधवार रात 10:20 बजे भोपाल सेंट्रल जेल से रिहा हो गए। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की एकल पीठ ने उनकी नियमित…
 06 August 2026
भोपाल, भोपाल में चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 को गुरुवार को दूसरा दिन है। इस दिन ब्रिक्स देशों के संस्कृति मंत्रियों के घोषणा पत्र के मसौदे और सांस्कृतिक सहयोग के अन्य…
 06 August 2026
भोपाल। किसी समय एयर इंडिया की सहयोगी कंपनी रही एलायंस एयर पहली बार भोपाल का पटना से हवाई कनेक्शन जोड़ने जा रही है। कंपनी 10 अगस्त से भोपाल-पटना के बीच…
Advt.