भंगेल एलिवेटेड रोड की एक लेन मार्च 2024 में खोलने का दावा, जानिए अब तक कितना काम हुआ है पूरा

Updated on 05-12-2023 02:06 PM
नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा में ट्रैफिक को स्मूद बनाने के लिए तमाम योजनाओं की गति को तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में भंगेल एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट की भी समीक्षा नोएडा अथॉरिटी के स्तर पर की गई। समीक्षा के क्रम में दावा किया गया कि अगाहपुर से एनपीईजेड सेक्टर-82 तक बन रहे 4.5 किलोमीटर के भंगेल एलिवेटेड रोड का काम 75 प्रतिशत पूरा हो गया है। नोएडा अथॉरिटी के अधिकारियों का दावा है कि मार्च 2024 तक एलिवेटेड रोड की एक लेन को खोल दिया जाएगा। इस लेन से सेक्टर-41 आगाहपुर से फेज टू की तरफ ट्रैफिक निकलने लगेगा।

भंगेल एलिवेटेड रोड पूरी तरह जुलाई-अगस्त 2024 तक बनकर तैयार होगा। सोमवार को अथॉरिटी में हुई प्रॉजेक्ट की समीक्षा में यह तथ्य सामने आए। आगे हर हफ्ते अथॉरिटी निर्माण एजेंसी सेतु निगम से लक्ष्य और हुए काम की अपडेट लेगी।एलिवेटेड रोड का निर्माण जून-2020 में शुरू हुआ था। करार के मुताबिक एलिवेटेड रोड का काम सात दिसंबर 2022 तक पूरा होना था। करीब सात महीने तक काम बंद होने के कारण इस साल अक्तूबर में दोबारा से एलिवेटेड रोड का काम शुरू हुआ था। लागत विवाद के कारण इसका काम बंद पड़ा था।

अथॉरिटी अधिकारियों का दावा है कि अब मौके पर काम तेजी से चल रहा है। नोएडा अथॉरिटीऔर सेतु निगम के बीच आपसी सहमति से अतिरिक्त 139 करोड़ रुपए लागत तय की जा चुकी है। आपसी सहमति बनने पर अथॉरिटी ने अक्टूबर में करीब 15 करोड़ रुपये सेतु निगम को दे भी दिए हैं। इसके अलावा 30 करोड़ रुपये की लागत बरौला टीप्वाइंट पर बनने वाले लूप में भी आने का अनुमान है। अभी तक एलिवेटेड रोड की कुल लागत 468 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। अब यह अनुमान 600 करोड़ के ऊपर पहुंच रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.