क्लार्कसन, ओरूर्के और अशोक को पहली बार मौका विलियमसन को दिया गया आराम

Updated on 08-12-2023 02:21 PM

बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने 13 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। ऑलराउंडर जोश क्लार्कसन, तेज गेंदबाज विल ओ रुर्के और लेग स्पिनर आदित्य अशोक को पहली बार टीम में शामिल किया गया है। वहीं टीम की कप्तानी टॉम लैथम को सौंपी गई है।

केन विलियमसन सहित सीनियर्स खिलाड़ियों को दिया गया है आराम
बांग्लादेश के खिलाफ न्यूजीलैंड को तीन वनडे मैचों की सीरीज 17 दिसंबर से खेलना है। इस सीरीज से नियमित कप्तान केन विलियमसन सहित टीम के सीनियर खिलाड़ी टिम सउदी, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर, ग्लेन फिलिप्स और डेवोन कॉन्वे को आराम दिया गया है। ये सभी खिलाड़ी अभी बांग्लादेश के दौरे पर हैं और दो टेस्ट मैचों की सीरीज में टीम का हिस्सा हैं।

ये भारत में 5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक खेले गए वनडे वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड टीम का हिस्सा थे। वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड को भारत से हार का सामना करना पड़ा था। वर्ल्ड कप के बाद सभी बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने के लिए भारत से ढाका रवाना हो गए थे। वहीं ईश सोढ़ी भी पहले वनडे के लिए टीम के हिस्सा हैं। उन्हें दूसरे और तीसरे मुकाबले से आराम दिया गया है।

चोट की वजह से कई खिलाड़ी चयन के लिए नहीं थे उपलब्ध
न्यूजीलैंड टीम को चोट से जूझना पड़ा रहा है। कई खिलाड़ी चोटिल हैं। माइकल ब्रेसवेल, मैट हेनरी, लॉकी फग्र्यूसन, जम्स नीशम, बेन लिस्टर और हेनरी शिपली चोट की वजह से जूझ रहे हैं और इस सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं थे।

क्लार्कसन ने डोमेस्टिक टूर्नामेंट में बल्ले और गेंद से किया है शानदार प्रदर्शन
जोश क्लार्कसन ने घरेलू डोमेस्टिक टूर्नामेंट में बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने अब तक 68 लिस्ट ए मैचों में 1, 748 रन बनाए हैं। जिसमें 3 शतक और 8 अर्धशतक शामिल है। उनका औसत 32.37 का रहा है। जबकि स्ट्राइक रेट 99.48 का है। इसके साथ ही वह 27 विकेट भी ले चुके हैं।

आदित्य अशोक खेल चुके है टी-20
लेग स्पिनर आदित्य अशोक न्यूजीलैंड के लिए एक टी-20 मैच खेल चुके हैं। उन्हें एक विकेट भी मिला था।

विल ओरुर्के को लिस्ट ए में लिए हैं 27 विकेट
22 साल के विल ओरुर्के ने 17 मैच खेले हैं और 5.01 की इकोनॉमी रेट से 27 विकेट लिए हैं।

वनडे के लिए न्यूजीलैंड टीम
टॉम लैथम (कप्तान), आदित्य अशोक (मैच 2 और 3), फिन एलन, टॉम ब्लंडेल, मार्क चैपमैन, जोश क्लार्कसन, जैकब डफी, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, हेनरी निकोल्स, विल ओ'रूर्के, रचिन रवींद्र, ईश सोढ़ी ( मैच 1) और विल यंग।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 October 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई। इस सीरीज के टीम इंडिया ने 2-1 से अपने नाम किया। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे…
 05 October 2026
नागोया एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट फाइनल में भारत के हाथों 19 रनों से हारकर पाकिस्तान को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। इस मुकाबले में 51 गेंदों पर…
 05 October 2026
इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने महज 32 साल की उम्र में प्रोफेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। 15 साल लंबे अपने…
 05 October 2026
नागोया एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला खिलाड़ियों ने अपने साहस और बेजोड़ खेल से नया इतिहास रच दिया। भारत द्वारा जीते गए कुल 21 गोल्ड मेडलों में से 11…
 05 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के आगामी न्यूजीलैंड दौरे को लेकर क्रिकेट फैंस का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। भारत के इस लंबे और महत्वपूर्ण दौरे के लिए…
 05 October 2026
भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे मैदान पर लंबे-लंबे छक्कों और शानदार प्रदर्शन के चलते हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। 2026 T20 वर्ल्ड कप में भारत को चैंपियन बनाने के बाद हाल…
 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
Advt.