नाइजीरिया में चरवाहों और किसानों की झड़प, 40 की मौत:पानी-जमीन को लेकर विवाद, इलाके में पुलिस और सुरक्षाबल तैनात

Updated on 22-05-2024 01:27 PM

अफ्रीकी देश के नाइजीरिया के पठारी में सोमवार (20 मई) की देर रात 40 लोगों की हत्या कर दी गई। पठारी नॉर्थ सेंट्रल नाइजीरिया का एक गांव है, जहां चरवाहों और किसानों के बीच पानी-जमीन को लेकर झड़प हो गई।

न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक, पुलिस अधिकारी अल्फ्रेड अलाबो ने बताया कि घटना शाम 5 (भारतीय समयानुसार रात 9) बजे हुई, जब पठारी बंगलाला के जंगलों के पास चरवाहे और किसान आपस में भिड़ गए। उन्होंने पूरे गांव पर हमला कर दिया। मौके पर सुरक्षाबलों को भेजा गया और उन्होंने सात हमलावरों को ढेर कर दिया। इसी दौरान 9 गांव वालों की जान चली गई।

इसके बाद चरवाहों और किसानों ने चारों तरफ से अंधाधुंध गोलीबारी चलाना शुरू कर दिया। फिर एक-दूसरे के लोगों को किडनैप कर लिया और कई घरों में आग लगा दी।

'चरवाहों ने गांव में घुसते ही गोलीबारी की'
पठारी के रहने वाले बबांगीदा अलीयू ने बताया कि चरवाहों ने गांव में घुसते ही गोलीबारी शुरू कर दी थी। इसके बाद किसानों ने पलटवार किया और इसमें कई लोग घायल हो गए। नाइजीरिया के न्यूज चैनल टेलीविजन के मुताबिक, हाल के वर्षों में उत्तरी नाइजीरिया के ग्रामीण इलाकों में इसी तरह घटनाएं बढ़ी हैं। इसमें ज्यादातर स्कूलों और यात्रियों को निशाना बनाया गया है।

दिसंबर 2023 में ही यहां 150 लोगों की हत्या कर दी गई थी और कई लोगों को किडनैप किया गया था, जिनका आज तक कोई पता नहीं है।

नाइजीरिया 14 सालों से हिंसा का शिकार
नाइजीरिया पिछले 14 सालों से इस्लामी विद्रोह और अलगाववादी हिंसा का शिकार है। इस वजह से यहां पुलिस और सेना लगातार कमजोर हो रही है। स्थानीय पुलिस भी अब किसानों और चरवाहों के बीच लगातार झगड़ों से दूरी बना रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.