लंदन में भारतवंशियों और पाकिस्तानियों में झड़प... पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर जोरदार प्रदर्शन, पहलगाम हमले का विरोध

Updated on 26-04-2025 01:27 PM
लंदन: पहलगाम आतंकी हमले में निहत्थे पर्यटकों की बेरहमी से की गई हत्या को लेकर पूरी दुनिया में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा है। लंदन में भारतीय समुदाय के सदस्यों ने पाकिस्तान उच्चायोग के सामने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 मार्च को हुए बर्बर आतंकी हमले की निंदा की, जिसमें 26 लोग मारे गए थे। भारतीय समुदाय के लोग जब आतंकी बर्बरता के खिलाफ विरोध जता रहा थे, इस दौरान पाकिस्तानी प्रदर्शनकारी भी वहां आ गए भारतीयों को रोकने की कोशिश की, जिससे वहां तनाव पैदा हो गया।

पाकिस्तान को दिखाया आईना

भारतीय समुदाय के लोग झंडे, बैनर और तख्तियां लेकर आए थे। प्रदर्शनकारियों ने निर्दोष लोगों की मौत पर दुख जताया और पीड़ितों के लिए न्याय की मांग की। इस दौरान 'भारत माता की जय' और 'पाकिस्तान मुर्दाबाद' के नारे लगाए गए। प्रदर्शनकारी अपने हाथ में कार्ड पकड़े हुए थे, जिस पर लिखा था- 'आई एम हिंदू (मैं हिंदू हूं)।' पहलगाम हमले में बचे लोगों ने बताया था कि आतंकियों ने वहां मौजूद लोगों से उनके नाम पूछकर और पहचान देखकर उन्हें गोली मारी थी

पाकिस्तान को बताया आतंक की फैक्ट्री

लंदन में पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान पर आतंकवादी समूहों को पनाह देने और उनका समर्थन करने का आरोप लगाया। एक प्रदर्शनकारी ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, पाकिस्तान की आतंक की फैक्ट्री चलाता है, जिसके कारण पहलगाम में हमारे 26 लोग मारे गए। हम इसके खिलाफ विरोध करने के लिए एकत्र हुए हैं। एक अन्य सदस्य ने बताया कि ब्रिटेन में पूरा भारतीय समुदाय जघन्य हमले से गुस्से में है।

पाकिस्तानियों के साथ तनाव

भारतीय समुदाय के लोग जब पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, उसी दौरान पाकिस्तान समर्थक अराजक तत्व वहां पहुंच गए और भारतीयों के प्रदर्शन को बाधा पहुंचाने की कोशिश की। पाकिस्तानी अराजकतत्व प्रदर्शनकारियों के सामने आ गए और भारत के खिलाफ उकसावे वाले नारे लगाने लगे। इसके बाद लंदन पुलिस ने पहुंचकर बीच बचाव किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में रोहित शर्मा का पुराना अंदाज देखने को मिला। मैच की पहली पारी में फील्डिंग के दौरान उन्होंने रवींद्र…
 28 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को एक आसान और बड़ी…
 28 September 2026
निशिन (जापान): भारतीय क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। बारिश और खराब मैदान के कारण टॉस तक नहीं हो सका। बीसीसीआई ने बताया कि बारिश…
 28 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की। कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी…
 28 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। खास बात यह है कि इन दोनों टीमों ने अब तक एक मैच…
 28 September 2026
नई दिल्ली: एशियाई खेल 2026 के 10वें दिन भारत के लिए निशानेबाजी के मैदान से मिली-जुली खबरें आई हैं। महिलाओं की 25 मीटर एयर पिस्तौल स्पर्धा में दो बार की…
 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत के 15 साल के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी भले ही अभी भारतीय सीनियर टीम की प्लेइंग-11 में पक्के तौर पर जगह न बना पाए हों, लेकिन इतनी…
 27 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले वनडे मैच में कप्तान शुभमन गिल चोट के बावजूद खेलते नजर आएंगे। बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने पुष्टि कर दी है कि भारतीय…
 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से शुरू हो रही 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले से पूर्व भारतीय बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने टीम…
Advt.