पाकिस्तान में शिया-सुन्नी के बीच झड़प:6 दिन में 49 की मौत, 200 से ज्यादा घायल, 30 एकड़ जमीन के लिए सालों से विवाद

Updated on 30-07-2024 01:31 PM

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के कुर्रम जिले में शिया और सुन्नी समुदाय के बीच हुए एक जमीन विवाद में 49 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा 200 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

इस विवाद की जड़ 30 एकड़ की जमीन है। इसके मालिकाना हक को लेकर कुर्रम जिले के बुशेहरा गांव में दो कबीलों के बीच विवाद है।

BBC की रिपोर्ट के मुताबिक ये लड़ाई पिछले सप्ताह बुधवार को दो परिवारों के बीच शुरू हुई थी, जो जल्द ही दो कबीलों के बीच फैल गई। अब इसे लेकर पूरे जिले में तनाव है।

पाकिस्तानी टीवी चैनल समा न्यूज के मुताबिक सुन्नी समुदाय को सीमा पार के अफगान कबीले का समर्थन मिल रहा है, जिसकी वजह से वे भारी पड़ रहे हैं।

2 परिवारों के बीच शुरू हुई लड़ाई, पूरे जिले में फैली
कुर्रम के डिप्टी कमिश्नर जावेदुल्लाह मेशूद ने लोकल मीडिया से कहा कि दो समुदायों के बीच ये लड़ाई 6 दिनों से जारी है। उन्होंने अधिकारियों के साथ मिलकर आदिवासी समुदाय जिरगा के बुजुर्गों और दूसरे लोगों की मदद से दोनों समुदायों के बीच समझौता कराया है, लेकिन जिले के दूसरे हिस्सों में अभी भी गोलीबारी की खबरें हैं।

स्थानीय पुलिस अधिकारी मुर्तजा हुसैन ने पाकिस्तानी अखबार डॉन से बताया कि सुन्नी मिदगी और शिया मलीखेल समुदायों के बीच ये विवाद 2007 में शुरू हुआ था। तब भी हिंसा की घटनाएं हुई थीं। पिछले साल जुलाई में भी विवाद हुआ था, जिसके बाद शिया और सुन्नी समुदाय के बीच लड़ाई हुई थी। इसमें कई लोग मारे गए थे।

पिछले साल खत्म हुआ विवाद, फिर शुरू हुआ
पिछले साल दोनों पक्षों के बीच लड़ाई के थमने के बाद इनके बीच एक समझौता कराया गया। इसमें तय हुआ कि सरकार तय करेगी कि जमीन किसकी है। जमीन विवाद हल कराने वाली लैंड कमीशन का नियम ही दोनों पक्षों को मानना होगा।

इसके बाद कमीशन ने अपना फैसला सुनाया और ये जमीन शिया समुदाय को दे दी, लेकिन एक साल बाद इसे लेकर फिर विवाद शुरू हो गया। बुधवार को जमीन से जुड़े एक विवाद पर बातचीत हो रही थी, तभी एक शख्स ने गोली चला दी। इसके बाद दोनों समुदायों के बीच खूनी संघर्ष शुरू हो गया।

पाकिस्तान बनने से पहले के हैं कई विवाद, अब तक हल नहीं निकला
समा चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक फिलहाल कुर्रम में आठ बड़े संघर्ष चल रहे हैं। इनमें से ज्यादातर पाकिस्तान बनने से पहले के हैं। ये सभी मामले जमीन से जुड़े हुए हैं।

लैंड रिफॉर्म्स न होने की वजह से ये विवाद अब तक जारी है। जब भी इनमें विवाद शुरू होता है तो वह कबीले की लड़ाई से निकलकर सांप्रदायिक संघर्ष में तब्दील हो जाता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
ढाका: भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से सोमवार को मुलाकात की है। बांग्लादेश का उच्चायुक्त नियुक्त होने के बाद त्रिवेदी की बांग्लादेश के प्रधानमंत्री…
 10 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए 'मक्का समझौते' के बाद इजरायल का मानना है कि इस समझौते के बाद उसके भारत से संबंध और मजबूत होंगे।…
 10 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में हो रहे अहम घटनाक्रम के बीच भारत के चार सुरक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेशी सेना की खुफिया एजेंसी डॉयरेक्टरेट जनरल ऑफ…
 10 August 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने प्रस्तावित FCRA संशोधन बिल 2026 को लेकर चल रही अटकलों का खंडन किया है जिसमें कहा जा रहा है कि…
 10 August 2026
काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह आज राजधानी काठमांडू में भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव से मुलाकात करने वाले हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद बालेन शाह आज पहली बार किसी देश…
 10 August 2026
काठमांडू: नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने आज सिंह दरबार में प्रधानमंत्री कार्यालय और मंत्रिपरिषद के दफ्तर में प्रधानमंत्री बालेन शाह से मुलाकात की है। यह शिष्टाचार मुलाकात…
 10 August 2026
टोक्यो: भारतीय रक्षा मंत्रालय ने संसद को सौंपी एक रिपोर्ट में बताया है कि भारत यूरोपीय देशों के छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान प्रोग्राम में शामिल होने के लिए बातचीत…
 10 August 2026
टोरंटो: कनाडा ने 2026 के शुरुआती छह महीनों में 3,323 भारतीय नागरिकों को डिपोर्ट किया है। यह संख्या अमेरिका की तरफ से करीब सात महीनों में भारत वापस भेजे गए…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
Advt.