कोरबा में खून से लथपथ मिली 12वीं की छात्रा

Updated on 06-10-2024 12:30 PM

कोरबा  ।  कोरबा के हरदी बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 वीं कक्षा की 17 वर्षीय छात्रा खून से लथपथ बेहोशी की हालत में मिली है, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


छात्रा की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है, उसके पिता ने अनहोनी होने की आशंका जताई है। हरदीबाजार थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि ग्रामीण इलाके की रहने वाली छात्रा रोजाना की तरह शुक्रवार को सुबह 10 बजे गांव के समीप स्कूल में पढ़ाई करने गई हुई थी।


छुट्टी होने के बाद भी काफी समय तक वह घर नहीं लौटी। ग्रामीणों ने उसे गांव के पास स्थित पानी टंकी के नीचे खून से लथपथ बेहोशी की हालत में पड़ी हुई अवस्था में मिली। इसके बाद उसे हरदी बाजार के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए लाया गया। लेकिन उसकी हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।


उसका आईसीयू में उपचार किया जा रहा है। छात्रा के पिता ने बताया कि उसकी पत्नी की तबियत खराब थी, जिसे लेकर वह बिलासपुर गया हुआ था। शाम को घर लौटा, तब गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने फोन कर जानकारी दी कि उसकी बेटी बेहोशी की हालत में पड़ी हुई है, तब उसे अस्पताल लेकर पहुंचे।


कोई अनहोनी हुई है


उन्होंने कहा कि उसके बेटी और बेटा सुबह स्कूल गए हुए थे, लेकिन बेटी के साथ ऐसा क्या हुआ, यह समझ से परे है। उन्होंने आशंका जताते कहा कि बेटी के साथ कोई अनहोनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी अस्पताल पहुंचे छात्रा का हाल-चाल जान कर घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.