भोपाल में नौवीं के छात्र ने फांसी लगाई, मौत:टीवी पर पसंद का चैनल देखने को लेकर बड़ी बहन से हुआ था विवाद

Updated on 03-09-2026 01:32 PM
भोपाल, भोपाल के टीटी नगर इलाके की बंगाली कॉलोनी में टीवी पर पसंद का चैनल देखने को लेकर बड़ी बहन से विवाद के बाद 14 वर्षीय नौवीं कक्षा के छात्र ने फांसी लगा ली। गंभीर हालत में परिजन और पड़ोसी उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। कई दिनों तक चले इलाज के बाद गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गई। टीटी नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

बहन छत पर गई, कमरे में फंदे पर मिला भाई

पुलिस के अनुसार दक्ष मौर्य (14) पिता दिनेश मौर्य बंगाली कॉलोनी, टीटी नगर में परिवार के साथ रहता था और नौवीं कक्षा में पढ़ता था। रविवार को टीवी पर पसंद का चैनल देखने को लेकर उसका बड़ी बहन से विवाद हो गया। इसके बाद बहन गुस्से में छत पर चली गई, जबकि दक्ष अपने कमरे में चला गया।

कुछ देर बाद बहन नीचे आई तो उसने दक्ष को कमरे में फंदे पर लटका देखा। वह घबरा गई और पड़ोसियों को बुलाया। पड़ोसियों की मदद से दक्ष को फंदे से नीचे उतारकर अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर होने पर इलाज शुरू किया।

माता-पिता काम पर गए थे

दक्ष के पिता न्यू मार्केट में कपड़े की दुकान पर काम करते हैं, जबकि मां घरों में साफ-सफाई का काम करती हैं। घटना के समय दोनों अपने-अपने काम पर गए हुए थे। घर में दक्ष और उसकी बहन मौजूद थे।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

गुरुवार सुबह इलाज के दौरान दक्ष ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर टीटी नगर पुलिस अस्पताल पहुंची और मर्ग कायम किया। गुरुवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 04 September 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल में सीलिंग और नोटिस देने के हो रहे विरोध के बाद नगर निगम ने कार्रवाई रोक दी है। तीन दिन में 190 सीलिंग की गई थी, लेकिन चौथे…
 04 September 2026
भोपाल, डिप्टी कलेक्टर दीपक पांडे अब भोपाल के टीटी नगर अनुभाग का जिम्मा भी संभालेंगे। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने उन्हें एसडीएम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। पांडे पहले से शहर वृत्त…
 04 September 2026
भोपाल, भोपाल के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में 80 फीट रोड पर देर रात ऑटो और बाइक की टक्कर के बाद जमकर विवाद हो गया। बाइक सवार युवकों ने ऑटो चालक…
 04 September 2026
भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) से संबद्ध निजी कॉलेजों के बीएड विद्यार्थियों ने प्रथम सेमेस्टर की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में गड़बड़ी को लेकर गुरुवार को विश्वविद्यालय परिसर में प्रदर्शन किया।…
 04 September 2026
भोपाल । जीआईएस के दौरान शहर में लगाए गए फाउंटेन के कथित घोटाले की जांच में नगर निगम की कार्यप्रणाली पर अब नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने ही सवाल…
 04 September 2026
भोपाल। फर्जी आईएएस बनकर लोगों से ठगी करने वाली तृप्ति सिंह के मामले में अब एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। उसके साथ वायरल वीडियो में खुद को आइएएस…
 04 September 2026
भोपाल। प्रदेश में किसी ग्राम पंचायत को विकास के लिए कितनी राशि मिलेगी, यह अब किसी की अनुशंसा या जोर-जुगाड़ से नहीं बल्कि श्रेणी के हिसाब से निर्धारित होगा। यानी…
 04 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने शासकीय ई-मार्केटप्लेस (GeM) पोर्टल के जरिए 10.99 करोड़ रुपये के एक बड़े कंप्यूटर खरीद घोटाले का पर्दाफाश किया है। इस मामले…
 04 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में टोल प्लाजा पर लगने वाली वाहनों की लंबी लाइन और रुकने की मजबूरी जल्द समाप्त हो सकती है। सड़क विकास निगम ने प्रदेश में पहली बार…
Advt.