भोपाल में छह कोचिंग संस्थानों के बेसमेंट में चल रही थीं कक्षाएं, जिला प्रशासन ने किए सील

Updated on 31-07-2024 12:53 PM
 भोपाल। दिल्ली के राजेंद्र नगर स्थित राव कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से तीन छात्रों की मौत के बाद राजधानी भोपाल में जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बेसमेंट में चलने वाली शैक्षणिक गतिविधियों के चलते छह कोचिंग संस्थानों के बेसमेंट सील कर दिए है। मंगलवार को एमपी नगर एसडीएम आशुतोष शर्मा ने एमपी नगर क्षेत्र में स्थित नौ कोचिंग संस्थानों की जांच की, जहां छह कोचिंग की क्लासेस बेसमेंट में लगाई जा रही थीं ।टीम ने मौके पर सभी के बेसमेंट को सील कर दिया है। इन कोचिंग संस्थानों में अनएकेडमी, दुर्रानी क्लासेस, नीट मेंटर, स्टेपअप एकेडमी और कौटिल्य एकेडमी आदि शामिल हैं। ओरस कोचिंग सेंटर का बेसमेंट के साथ ही आफिस भी सील किया गया है।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली में हुए हादसे के बाद मप्र में बाढ़ प्रबंधन के इंतजामों की समीक्षा करते हुए इस मुद्दे पर संज्ञान लेकर कार्रवाई के लिए कहा। इसके बाद जिला प्रशासन की टीम ने अभियान चलाकर कार्रवाई को अंजाम दिया।
दरअसल सोमवार को कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्र की कोचिंग संस्थानों की जांच करने और बेसमेंट में चल रही कोचिंग को बंद करने की हिदायत दी थी। जिसके बाद मंगलवार को एमपी नगर एसडीएम कोचिंग संस्थानों की जांच करने पहुंचे। यहां नौ कोचिंग की जांच की गई। एसडीएम के साथ नगर निगम, बीडीए और बिजली विभाग के अमले ने सेंटर्स की जांच की। जांच दल ने अन एकेडमी, दुरार्नी क्लासेस, नीट मेंटर कोचिंग सेंटर, स्टेपअप एकेडमी, कौटिल्य एकेडमी, ओरस, द लैंप क्लासेस, मिथेस राठी, फिजिक्स वाला और रैनीजेंस क्लासेस की जांच की। बताया जा रहा है कि जिन छह कोचिंग संस्थानों को सील किया गया है, वहां बेसमेंट में टेबल और ब्लैकबोर्ड भी थे।

ओरस के बेसमेंट में भरा था पानी

ओरस कोचिंग क्लासेस में जब अमला पहुंचा तो यहां पर बेसमेंट खाली मिला, लेकिन वहां पानी भरा हुआ था। इस पर एसडीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि बेसमेंट में पानी भर रहा है। इसकी निकासी कहां से है। उन्होंने कहा कि बेसमेंट पार्किंग के लिए होता है, न कि किसी अन्य एक्टिविटी के लिए। इसके बाद उन्होंने अमले को निर्देश देकर बेसमेंट के साथ ही ओरस का आफिस भी सील करा दिया।

कार्रवाई के दौरान सभी विभाग के अधिकारी थे शामिल

कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार अनामिका सर्राफ मय राजस्व दल, पुलिस विभाग, नगर निगम के जोनल अधिकारी, नगर निगम का फायर अमला ,वार्ड प्रभारी, इलेक्ट्रिकल सेफ्टी सतपुड़ा भवन के सेफ्टी इंचार्ज, बीडीए के इंजीनियर संयुक्त दल रहा उपस्थित रहा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 August 2026
भोपाल, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए SAGA ग्रुप से जुड़े ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया है। ED के हेडक्वार्टर यूनिट नई दिल्ली ने मुंबई…
 19 August 2026
भोपाल, प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा में आवेदन की अंतिम तिथि तक डिग्री नहीं रखने वाले, लेकिन परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों से लोक शिक्षण आयुक्त अभिषेक सिंह ने मंगलवार रात जमीन पर…
 19 August 2026
भोपाल, राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहने वाले लोगों को कागजी दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं होगी। पात्र निजी वाहन मालिक ‘राजमार्ग यात्रा’ मोबाइल…
 19 August 2026
भोपाल, ट्विशा शर्मा मौत मामले में गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह के खिलाफ पेश सीबीआई के चालान में पुलिस जांच को लेकर कई बातें सामने आई हैं।चालान में दर्ज…
 19 August 2026
अरेरा हिल्स में सरकारी दफ्तरों की पार्किंग की परेशानी अब आसपास की रिहायशी कॉलोनियों तक पहुंच गई है। यहां दिनभर अलग-अलग सरकारी विभागों के कर्मचारियों और वहां आने वाले लोगों…
 19 August 2026
भोपाल, प्रदेश में बिना भवन चल रहे या दूसरे स्कूलों के कमरों में संचालित सांदीपनि और शासकीय विद्यालयों को प्राथमिकता के आधार पर नए सर्वसुविधायुक्त भवन दिए जाएंगे।सरकारी स्कूलों की स्थिति…
 19 August 2026
भोपाल, नर्मदा नदी के संरक्षण के लिए राज्य सरकार निर्मल एवं अविरल मां नर्मदा मिशन (नमन मिशन) बनाएगी। मप्र सोसाइटी पंजीकरण एक्ट के तहत स्वायत्त संस्था के रूप में इसका पंजीयन…
 19 August 2026
भोपाल, केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर मध्य प्रदेश में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्र सरकार ने परियोजना और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास को लेकर स्थिति स्पष्ट की है।जल शक्ति…
 19 August 2026
भोपाल, टैक्सी चालकों की हड़ताल को लेकर मंगलवार को परिवहन अधिकारियों और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के बीच हुई बैठक में फिलहाल कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकल सका। बैठक में टैक्सी…
Advt.