बुलेट बॉल से क्लीन बोल्ड, 30 यार्ड के बाहर गिरी गिल्ली... Umran Malik की बॉलिंग देख हिल जाएंगे आप

Updated on 02-02-2023 06:50 PM
अहमदाबाद: भारतीय तेज गेंदबाज उमरान मलिक की घातक गेंदों का तूफान अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में उस वक्त देखने को मिला पेसर ने न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज मिशेल ब्रेसवेल को क्लीन बोल्ड कर दिया। 150 किलामीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से की गई गेंद पर न केवल ब्रेसवेल को बोल्ड किया, बल्कि गेंद से टकराने के बाद बेल्स 30 यार्ड यानी लगभग 28 मीटर दूर जाकर गिरी। इस मोमेंट का वीडियो वायरल हो रहा है।
न्यूजीलैंड की पारी के 5वें ओवर में उमरान ने तीसरी गेंद पर ब्रेसवेल को क्लीन बोल्ड किया। दरअसल, यहां ब्रेसवेल रफ्तार से पूरी तरह चूक गए और क्रॉस बल्ले से जब तक वह शॉट खेलते गेंद ऑफ स्टंप के टॉप पर जाकर लगी। इसके बाद बेल हवा में गुलाटी लगाते हुए 30 यार्ड सर्कल के बाहर चली गई। यह देखकर कॉमेंटेटर हैरान रह गए। ब्रेसवेल के पास कुछ नहीं था दूसरी ओर उमरान मलिक अपने अंदाज में जश्न मना रहे थे।
    उमरान ने मैच में एक और विकेट न्यूजीलैंड के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले डेरिल मिशेल के रूप में झटका। उन्होंने 25 गेंदों में 35 रन बनाने वाले मिशेल को शिवम मावी के हाथों कैच आउट कराया। मैच की बात करें तो भारत ने 168 रनों के रिकॉर्ड अंतर से न्यूजीलैंड को हराया। उमरान मलिक ने 2.1 ओवरों में 9 रन देकर 2 विकेट चटकाए।
    उमरान मलिक लगातार अपनी गेंदों से मैदान पर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि इंडियन प्रीमियर लीग में जिस अंदाज में वह अपनी रफ्तार से बल्लेबाजों को चौंक रहे थे वह प्रदर्शन जारी रखा है। उमरान ओवर की हर गेंद 150 से 155 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से करने में सक्षम हैं। यही वजह है कि उन्हें शोएब अख्तर की सबसे तेज गेंद के रिकॉर्ड को तोड़ने वाले गेंदबाज के रूप में देखा जा रहा है।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     18 September 2026
    नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
     18 September 2026
    निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
     18 September 2026
    बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
     18 September 2026
    नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
     18 September 2026
    नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
     18 September 2026
    भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
     18 September 2026
    प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
     18 September 2026
    निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
     17 September 2026
    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
    Advt.