आगामी गणतंत्र दिवस पर सम्मानित होंगे हर वार्ड से स्वच्छ परिवार : महापौर

Updated on 29-01-2024 04:28 PM

भिलाई नगर। भिलाई निगम के 70 वार्ड से  स्वच्छ परिवार चुने जायेंगे जिसे आगामी गणतंत्र दिवस पर  स्मृति चिन्ह एवं  प्रसस्ति पत्र  से  सम्मानित किया जाएगा । महापौर नीरज पाल ने निगम में ध्वाजारोहण पश्चात अपने उदबोधन में घोषणा करते हुए कहा कि भिलाई को स्वच्छ और सुन्दर बनाने में नागरिकों को स्वच्छता में जनभागीदारी जरूरी है। प्रतिस्पर्धा की भावना से स्वछता पर कार्य करेंगे तो बेहतर परिणाम भी आएगा। इसी उद्देश्य से निगम क्षेत्र के सभी वार्ड मे अपने घर व आस पास स्वछता बनाये रखने, कचरे को व्यवस्थित तरिके रखने वाले परिवार की ग्रेडिंग की जाएगी जिसमे सभी वार्ड के उत्कृष्ट परिवार को आगामी गणतंत्र दिवस पर निगम मुख्यालय मे जनप्रतिनिधि व अधिकारियो की उपस्थिति में सम्मानित किया जाएगा।

भिलाई निगम मे 26 जनवरी पर मुख्यालय कार्यालय, जोन कार्यालय एवं यूनियन कार्यालय मे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। सुपेला मे महापौर नीरज पाल, जोन अध्यक्ष राजेश चौधरी, एम.आई.सी.सदस्य मालती ठाकुर आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव,अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी ,अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति मे ध्वजारोहण किया गया। इसके पूर्व सभी जोन कार्यालय मे जोन अध्यक्ष पार्षद अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति मे ध्वज फहराया गया।

शहीद उद्यान - नेहरू नगर चौक मे ध्वजारोहण

नेहरूनगर चौक मे वैशालीनगर विधायक रिकेश सेन तथा शहीद पार्क सेक्टर 5 मे विधायक देवेंद्र यादव  महापौर ,जोन अध्यक्ष, पार्षद जोन आयुक्त अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति मे ध्वाजारोहण किया गया । शहीद उद्यान मे देशभक्ति गीतो का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया 

10 विभूतियों को मिला सम्मान

गणतंत्र दिवस के अवसर पर शहीद पार्क में 10 विभूतियों को शाल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। खेल, शिक्षा, उद्योग, स्वास्थ्य सहित 10 क्षेत्रों में भिलाई का नाम आगे बढ़ाने वाले विभूतियों को विधायक देवेंद्र यादव, महापौर नीरज पाल, एमआईसी मेंबर ने सम्मान किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
 17 October 2026
कोरबा । जिले के पाली विकासखंड के ग्राम चोढा का जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत कर रहा है। पहले…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले की ग्राम पंचायत बोइदा निवासी श्रीमती नेहा मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत द्वितीय बालिका के जन्म पर ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।…
 17 October 2026
कोरबा । बारिश थमने के बाद अब दूरस्थ वनांचल की उन सड़कों पर काम शुरू हो गया है, जिनसे गांवों और बसाहटों का रोजमर्रा का जीवन जुड़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम…
 17 October 2026
कोरबा । रबी सीजन 2026-27 में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वितरण के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल थ्थ्ै…
 17 October 2026
कोरबा । लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय…
 17 October 2026
अम्बिकापुर । शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों…
Advt.