प्रत्येक शनिवार को हो रहा स्वच्छता त्यौहार का आयोजन

Updated on 10-06-2025 11:46 AM

राजनांदगांव। स्वच्छ भारत अभियान के तहत जिले के ग्रामों में प्रत्येक शनिवार को स्वच्छता त्यौहार का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने राजनांदगांव विकासखंड के ओडीएफ प्लस मॉडल ग्राम बरगा, किरगी-बी, तोरनकट्टा एवं मनकी का निरीक्षण कर स्वच्छता संबंधी गतिविधियों की समीक्षा की। जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम मनकी में स्वच्छता त्यौहार अंतर्गत प्रत्येक घर में शोकपिट निर्माण कर ग्रे-वाटर के निपटान हेतु ग्रामीणों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने निर्माणाधीन सेग्रीगेशन शेड को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत भवन मनकी के समीप एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया। ग्राम तोरनकट्टा में नियमित कचरा संग्रहण नहीं होने और सड़क किनारे कचरा पाए जाने की पर नाराजगी व्यक्त की गई और ग्राम पंचायत सचिव पर 250 रूपए का अर्थदण्ड लगाया। उन्होंने निर्माणाधीन ग्रे-वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को एक सप्ताह के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह ने ग्राम बरगा के निरीक्षण के दौरान ग्रे-वाटर ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण कार्य में हो रही देरी पर नाराजगी व्यक्त की और 10 दिनों के भीतर निर्माण कार्य को पूर्ण करने के निर्देशित किया। साथ ही ग्राम बारगा को आदर्श ओडीएफ प्लस मॉडल ग्राम के रूप में विकसित करने के लिए सभी आवश्यक कंपोनेंट्स की शीघ्र पूर्ति करने कहा गया। सीईओ जिला पंचायत ने ग्राम किरगी बी पहुंचकर ग्रामीणों एवं स्वच्छताग्राहियों के साथ बैठक लेकर गांव को ब्लॉक स्तर के मॉडल ग्राम के रूप में विकसित करने पर चर्चा की। इस अवसर पर जल संरक्षण, संपूर्ण स्वच्छता और गांव को कचरा मुक्त बनाने के लिए प्रत्येक घर में शोकपिट निर्माण को अनिवार्य रूप से पूर्ण कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का उत्सव नहीं, बल्कि सतत जनसहभागिता का परिणाम है। ओडीएफ प्लस के सभी मानकों को पूर्ण कर ग्रामीणों को स्वस्थ और स्वच्छ जीवनशैली प्रदान करनी है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव, जिला व जनपद पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी, स्वच्छताग्राही एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.