कोंडागांव में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 का शुभारंभ

Updated on 18-09-2024 03:28 PM

कोंडागांव ।  जिले में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 का शुभारंभ नगर के बांधापारा स्थित स्वीमिंग पुल में सैकड़ों की संख्या में एकत्रित लोगों द्वारा सफाई कर नगर को स्वच्छ रखने की शपथ के साथ किया गया। यह अभियान 2 अक्टूबर तक चलेगा और इसका मुख्य उद्देश्य स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता की अवधारणा पर जोर देना है।कार्यक्रम के दौरान एक पेड़ मां के नाम पहल के तहत पौधारोपण किया गया जिसमें जनप्रतिनिधियों के साथ ही जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री भोई और अधिकारी-कर्मचारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना और हरियाली को बढ़ावा देना है। इसके साथ ही स्वच्छता कर्मियों और नागरिकों द्वारा सफाई कार्य को प्रोत्साहित करने के लिए नगर पालिका की कचरा उठाने वाली गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। 

लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए एक रैली भी निकाली गई जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, आईटीबीपी के जवान, नगर के भूतपूर्व सैनिकों, एनएसएस के छात्र, नगर के स्वच्छता कर्मी एवं अन्य गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। रैली के माध्यम से नगरवासियों को अपने आस-पास की सफाई बनाए रखने और स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया गया। इस अभियान के तहत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक नगर के विभिन्न हिस्सों में सफाई और जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इस अभियान का उद्देश्य स्वच्छता को लोगों की आदतों में शामिल करना और ‘‘स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता’’ के संदेश को व्यापक रूप से फैलाना है।

इस कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई, वरिष्ठ नागरिक दीपेश अरोरा, नगर पंचायत उपाध्यक्ष जकसेतु उसेंडी, आईटीबीपी के जवान, भूतपूर्व सैनिक, राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र, नगर पालिका के स्वच्छता कर्मी, अधिकारी-कर्मचारी और नागरिकगण उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.