स्वच्छता ही सेवा अभियान : जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित किए गए स्वच्छता शपथ कार्यक्रम

Updated on 23-09-2025 12:38 PM

जशपुरनगर। ‘‘स्वच्छता ही सेवा 2025’’ अभियान अंतर्गत आज विगत दिवस 21 सितम्बर 2025 को जशपुर जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में स्वच्छता शपथ कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। जिसमें जिले के ग्राम पंचायतों के सार्वजनिक स्थलों, शासकीय कार्यालयों, विद्यालयों एवं अन्य शासकीय भवनों में अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकगण, छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणजनों ने सामूहिक रूप से स्वच्छता शपथ ली। 

इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने यह संकल्प लिया कि वे अपने घर, गली, मोहल्ले एवं गांव को स्वच्छ रखने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे तथा प्लास्टिक के उपयोग में कमी लाने, ठोस एवं तरल अपशिष्ट का वैज्ञानिक प्रबंधन करने और आसपास के वातावरण को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। जिले में चल रहे ‘‘स्वच्छता ही सेवा 2025’’ अभियान के अंतर्गत जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित यह शपथ कार्यक्रम लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं सामूहिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 October 2026
छत्तीसगढ़ के बस्तर में आत्मसमर्पण के बाद पूर्व नक्सलियों को शिक्षा से जोड़ने की कोशिशों के बीच 8 पूर्व नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल से 10वीं की परीक्षा पास की…
 02 October 2026
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जस्टिस बीडी गुरु ने स्टडी लीव बढ़ाने की मांग करने वाले 15 डॉक्टरों की याचिकाएं खारिज कर दी है। कोर्ट ने कहा कि 3 मार्च 2025 के…
 02 October 2026
छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने 2 जिलों में बड़ी कार्रवाई की है। सूरजपुर जिले के घाट पेंडारी में उत्तर प्रदेश की ओर जा रहा ट्रक पलट गया।…
 02 October 2026
छत्तीसगढ़ से रेल यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। रेलवे के नॉन-इंटरलॉकिंग काम के चलते दिसंबर में लंबी दूरी की 6 एक्सप्रेस ट्रेनों के कुछ फेरे रद्द…
 02 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत मिलने लगे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटे में प्रदेश के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए मौसम…
 02 October 2026
महात्मा गांधी के ग्राम-स्वराज और आत्मनिर्भर गांव की सोच को छत्तीसगढ़ में जमीन पर उतारने के लिए नवा रायपुर में सेवाग्राम बनाने की योजना शुरू हुई थी। इसके पीछे सोच…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ के रायपुर में तंत्र-मंत्र और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से करीब 150 ग्राम सोने के जेवर और 9 हजार रुपए ठग लिए गए। 3 आरोपी साधुओं…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ में अवैध शराब का कारोबार नया नहीं है, लेकिन 2026 में इसके नए तरीके सामने आए हैं। अब दूसरे राज्यों की शराब सिर्फ यहां लाकर नहीं बेची जा रही,…
 01 October 2026
बिलासपुर । खेतों तक पहुंचती सिंचाई की धार तखतपुर क्षेत्र के किसानों के लिए खेती का मजबूत सहारा बन रही है। आमाचुवा जलाशय और लोवर मनियारी व्यपवर्तन योजना से 2,197…
Advt.