गरियाबंद जिले में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा का गांधी मैदान से हुआ शुभारंभ

Updated on 18-09-2025 12:49 PM

गरियाबंद। जिले में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के सपने को संवारने के लिए स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ कलेक्टर  बी.एस. उइके, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  प्रखर चंद्राकर, नगर पालिका परिषद गरियाबंद के अध्यक्ष  रिखीराम यादव, उपाध्यक्ष  आसिफ मेमन, जिला पंचायत की उपाध्यक्ष श्रीमती लालिमा ठाकुर, वरिष्ठ नागरिक  अनिल चन्द्राकर के द्वारा जिला मुख्यालय गरियाबंद के गांधी मैदान से स्वच्छता श्रमदान कर प्रारंभ किया गया।

उल्लेखनीय है कि यह अभियान 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025 तक चलेगा। इस बार विभिन्न त्यौहारों को देखते हुए इस अभियान को ‘‘स्वच्छोत्सव‘‘ थीम पर आधारित किया गया है। विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी 25 सितम्बर 2025 को सुबह 8 बजे एक साथ ‘‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ‘‘ श्रमदान का आयोजन किया जायेगा। जिसमें जिले के सभी गांव में जनप्रतिनिधि सरपंच एवं सचिव सहित ग्रामीणजनों को इस श्रमदान गतिविधि में अधिक से अधिक सहभागिता प्रदान करने के लिए कलेक्टर  उइके ने नागरिकों से अपील की है कि स्वच्छता ही सेवा अभियान 02 अक्टूबर 2025 को समाप्त होगा। जिसमें अंतिम दिवस को स्वच्छ भारत दिवस के रूप में मनाया जायेगा। साथ ही स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जायेगा। इस अवसर पर कलेक्टर श्री उइके ने उपस्थितजनों को स्वच्छता की शपथ दिलाई और स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने स्वयं गांधी मैदान और मुख्य सड़कों पर झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की मिशाल पेश की। जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर श्रमदान कर योगदान किया।

 कलेक्टर ने कहा कि स्वच्छता सिर्फ एक शासकीय अभियान नहीं, बल्कि यह हमारी जीवनशैली का अभिन्न अंग है। हमें इसे केवल कार्यक्रम तक सीमित नहीं रखना है, बल्कि अपने रोजमर्रा के जीवन में शामिल करना है। जब प्रशासन और जनता मिलकर काम करते हैं तो किसी भी लक्ष्य को पाना मुश्किल नहीं होता। हम सभी मिलकर जिले को को स्वच्छ, स्वस्थ और आदर्श नगर एवं ग्राम बनायेंगे। इस अभियान के दौरान स्वच्छाग्रहियों को प्रोत्साहित करते हुए जिन गांव में कचरा संग्रहण कार्य बंद है वहां प्रारंभ किया जायेगा। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में निर्मित सामुदायिक शौचालय एवं व्यक्तिगत शौचालयों के उपयोग के लिए लोगों को प्ररित किया जायेगा।

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष  रिखीराम यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस हम सब के लिए विशेष है। सेवा ही पखवाड़ा का शुभारंभ करते हुए गौरव महसूस कर रहे हैं। स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत’ का जो सपना है, वह आज जन-जन का संकल्प बन चुका है। जिले में इस आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए स्वच्छ गरियाबंद जिला बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। उन्होंने जिलेवासियों से भी अपील करते हुए कहा कि स्वच्छता को अपनी आदत बनाएं। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने स्वच्छता सिग्नेचर ड्राइव पर हस्ताक्षर किये।

इस दौरान जिला स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के समन्वयक  परवेज अली हनफी ने बताया कि यह अभियान आम लोगों के व्यवहार में स्वच्छता लाने के लिये बहुत कारगर साबित होगा। कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती संध्या वर्मा, जनपद पंचायत गरियाबंद के सी.ई.ओ  के.आर. नागेष,  संजय मोटवानी,  राजेष कुमार पाथर,  विष्णु निर्मलकर, लता निषाद,  रेखराम देवांगन, नगर पालिका सभापति रेणुका साहू, श्रीमती बिंदु सिन्हा, सूरज सिन्हा, खेम सिंह बघेल, सागर मयाणी, सुमित पारख, राधेश्याम सोनवानी, भीम निषाद सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी, बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, पार्षद और स्थानीय लोग शामिल हुए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों और पहली बार वोट देने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को कोल लेवी मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने नोटिस जारी किया है। उन्हें 5 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे…
 03 October 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग के अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने हस्तक्षेप किया है। राज्यपाल सचिवालय की ओर से…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर अब लगभग थम गया है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी और उमस का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2…
 03 October 2026
मुंगेली, छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में 9वीं क्लास में पढ़ने वाली 14 साल की नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात हुई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, दो लड़कों…
 03 October 2026
अम्बिकापुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा, अम्बिकापुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रकोष्ठ द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को…
 03 October 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड बागबाहरा अंतर्गत ग्राम बोदरीदादर निवासी श्रीमती दीपिका चन्द्राकर ने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार की दिशा में…
 03 October 2026
मोहला। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखण्ड मोहला के क्लस्टर मोहभट्ठा में “सेवा सेतु अभियान–सरकार आपके द्वार” शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी…
 03 October 2026
मोहला। शासन की जनकल्याणकारी नीतियों का उद्देश्य समाज के प्रत्येक पात्र परिवार तक आवश्यक सुविधाओं और योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसी उद्देश्य को धरातल पर साकार करने की दिशा…
Advt.