पेशावर में दंगों के लिए पाकिस्‍तान के पूर्व पीएम इमरान खान के करीबियों ने दी अफगान नागरिकों को रिश्वत!

Updated on 15-05-2023 07:52 PM
इस्लामाबाद: पार्टी अध्यक्ष इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पेशावर में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा किए गए दंगों तथा हिंसक घटनाओं में अफगान नागरिक भी शामिल थे। सुरक्षा सूत्रों ने यह जानकारी दी। समा टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, सुरक्षा सूत्रों ने दावा किया है कि पीटीआई नेतृत्व ने अफगान नागरिकों को बड़ी रकम देकर दंगों को अंजाम दिया। गिरफ्तारी के बाद कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने एक इकबालिया बयान जारी किया है। सूत्रों ने कहा कि तीन अफगान नागरिकों के कबूलनामे जारी कर दिए गए हैं, जबकि अन्य के साथ जांच चल रही है।
सुरक्षा सूत्रों ने किया दावा
समा टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा कि अफगान निवासियों को पीटीआई नेतृत्व द्वारा रिश्वत दी गई थी। सुरक्षा सूत्रों ने दावा किया है कि गिरफ्तार अपराधी काबुल और मजार-ए-शरीफ के रहने वाले हैं। इस बीच, थल सेनाध्यक्ष जनरल असीम मुनीर ने शनिवार को कहा था कि सशस्त्र बल अपने प्रतिष्ठानों की पवित्रता और सुरक्षा का उल्लंघन करने या तोड़फोड़ करने के किसी भी प्रयास को बर्दाश्त नहीं करेंगे, और 9 मई की बर्बरता के सभी योजनाकारों, उकसाने वालों, भड़काने वालों और निष्पादकों को न्याय के कटखरे में लाने का संकल्प लिया था।
एयरबेसेज को निशाना बनाने की साजिश!
समा टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान पंजाब के अंतरिम मुख्यमंत्री मोहसिन नकवी ने रविवार को कहा कि दंगाई 9 मई को हिंसक दंगों के दौरान मियांवाली में पाकिस्तान वायुसेना (पीएएफ) अड्डे पर विमानों को आग लगाना चाहते थे। उन्होंने कहा कि मियांवाली में ज्यादातर लोग हथियारों से लैस थे। उन्होंने कहा, यह पाकिस्तान पर हमला है। नकवी ने कहा कि पीटीआई दंगाइयों ने 108 कारों और 26 इमारतों को जला दिया और सेफ सिटीज कैमरों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

इमरान पर दर्ज हुआ केस
पंजाब के आईजी और मुख्य सचिव के साथ रविवार को लाहौर में सीएम हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए नकवी ने कहा कि जिन्ना हाउस उर्फ कोर कमांडर हाउस पर हमले में पीटीआई की महिला नेता यास्मीन राशिद प्रमुख प्लेयर थीं। उन्होंने कहा कि जिन्ना हाउस के बाहर करीब 3,400 लोग मौजूद थे, जबकि जिन्ना हाउस के अंदर करीब 400 लोग मौजूद थे। इन सबके बीच ही इमरान पर पाकिस्‍तान आर्मी एक्‍ट के सेक्‍शन 50, 60 के तहत केस दर्ज किया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) सुधारों का भारत समेत G4 के सभी सदस्यों ने समर्थन किया है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान G4…
 24 September 2026
वॉशिंगटन: भारत 'मिडिल पावर्स' (मध्यम दर्जे की ताकतों) के एक नए मल्टीलेटरल (बहुपक्षीय) ग्रुप में शामिल हुआ है। यह ग्रुप पार्टनर्स फॉर मल्टीलेटरलिज्म (P4M) है। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने मक्का समझौते के जरिए सऊदी अरब और तुर्की के साथ रक्षा संबंध मजबूत किए हैं। साथ ही खाड़ी देशों की सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभाने की उसकी…
 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भारत के दोस्त ने साइप्रस ने तुर्की को करारा जवाब दिया है। तुर्की के राष्ट्रपति ने निकोस क्रिस्टोलाइट्स ने महासभा को संबोधित…
 24 September 2026
तेहरान: ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची की न्यूयॉर्क में ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के साथ सीधी बातचीत पर तेहरान में कट्टरपंथी भड़क गए हैं। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर दुनिया के सामने सिंधु जल संधि (IWT) का मामला उठाया गया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने OIC (ऑर्गनाइजेशन ऑफ…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
Advt.