एग्जिट पोल में कांटे की टक्कर! राजस्थान का सियासी रिवाज बीजेपी के पक्ष में, क्या होने जा रहा 'खेला'

Updated on 01-12-2023 12:43 PM
 नई दिल्ली : पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे रविवार को आएंगे। लेकिन एग्जिट पोल ने अभी से राजनीतिक गर्मी बढ़ा दी है। राजस्थान में इस वक्त कांग्रेस की सरकार है और यहां का राजनीतिक रिवाज रहा है कि हर चुनाव में सत्ता बदल जाती है। इस लिहाज से यह बीजेपी के पक्ष में है, लेकिन एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी के लिए राजस्थान की राह आसान नहीं है।

राजस्थान में क्या है लोगों का मूड

यहां कई जगह कांग्रेस के विधायकों के खिलाफ तो एंटी इनकंबेसी दिखी लेकिन अशोक गहलोत के खिलाफ नाराजगी नहीं दिखी। राजस्थान में वोटिंग तक भी किसी एक की लहर नहीं दिखी और एग्जिट पोल भी दिखा रहे हैं कि यहां कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है। कांग्रेस ने यहां सीएम अशोक गहलोत के चेहरे पर चुनाव लड़ा लेकिन बीजेपी ने किसी को मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित नहीं किया। यहां बीजेपी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर ही चुनाव लड़ा और कई सीटों पर अपने सांसदों को भी बीजेपी ने उतारा।

छत्तीसगढ़ में किसकी सरकार?

छत्तीसगढ़ बीजेपी का चेहरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही रहे। छत्तीसगढ़ में किसान एक बड़ा फैक्टर हैं। कांग्रेस ने जहां किसानों की कर्ज माफी का वादा किया है वहीं बीजेपी ने भी किसानों को लुभाने के लिए कई वादे किए हैं। मध्य प्रदेश में पिछले विधानसभा चुनाव में भी किसी पार्टी को साफ बहुमत नहीं मिला था। कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनी थी और फिर सरकार बनाई।

एमपी के एग्जिट पोल में हंग असेंबली के आसार

हालांकि, बाद में ज्योतिरादित्य सिंधिया और कई विधायकों के बागी हो जाने पर वहां फिर शिवराज सिंह के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार बनी। बीजेपी को यहां सरकार की लाडली बहना योजना से उम्मीद है। हालांकि, बीजेपी ने यहां भी सीएम कौन होगा इसका जिक्र नहीं किया और पार्टी का मुख्य चेहरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही रहे। वहीं, मिजोरम में अधिकतर एक्जिट पोल में हंग असेंबली का अनुमाल लगाया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.