अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारोह आज

Updated on 20-10-2024 12:17 PM

रायपुर । राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एथलेटिक स्टेडियम कोटा में छत्तीसगढ़ की मेजबानी में आयोजित अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारोह कल 20 अक्टूबर शाम 4 बजे को होगा। समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप करेंगे। 


आदिम जाति एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम एवं उत्तराखण्ड तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल, रायपुर लोकसभा के सांसद बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व मंत्री एवं रायपुर पश्चिम के विधायक राजेश मूणत, रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा, रायपुर ग्रामीण के विधायक मोती लाल साहू तथा भारत सरकार में वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के वन महानिदेशक एवं विशेष सचिव जितेन्द्र कुमार, छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, भारतीय निशानेबाज एवं ओलम्पिक पदक विजेता मनु भाकर समापान कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में उत्कृष्ट खिलाड़ियों, उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों तथा विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।


उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ की मेजबानी में चार साल बाद 27वीं ऑल इंडिया फॉरेस्ट स्पोर्ट्स मीट में 26 खेल की 300 विधाओं में प्रतियोगिताएं हुई। यह प्रतियोगिता 16 से 20 अक्टूबर तक राजधानी के 16 अलग-अलग खेल मैदानों में हुआ। इसमें देशभर से 2920 खिलाड़ी भाग लिये। जिसमें 2331 पुरुष और 585 महिला खिलाड़ी शामिल हुए। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ की टीम अब तक 11 बार ओवरऑल चैम्पियनशिप का खिताब जीत चुकी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.