हिमाचल में फिर बादल फटा, दो दिन में 8 मौतें, 46 लापता

Updated on 03-08-2024 12:57 PM

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार (2 अगस्त) को फिर बादल फटा। लाहौल स्पीति की पिन वैली में कल शाम करीब 6 बजे बादल फटने से बाढ़ आ गई। इसमें एक महिला बह गई। देर शाम पुलिस ने उसका शव बरामद किया। इससे पहले गुरुवार को 5 जगह बादल फटने से 7 लोगों की मौत हुई थी। 46 लोग लापता हैं।

NDRF, SDRF, पुलिस और होमगार्ड के जवान लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं। ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट
मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार (3 अगस्त) को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और महाराष्ट्र में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। मध्य प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार को बाढ़ के हालात बन गए। कोलार, तवा, बरगी समेत 9 बड़े डैम के गेट खोलने पड़े।

छत्तीसगढ़ में धमतरी का गंगरेल डैम 86 फीसदी भर गया है। शुक्रवार को सीजन में पहली बार सभी 14 गेट आधे घंटे के लिए खोल दिए गए। इस दौरान महानदी में बाढ़ से निपटने के लिए मॉक ड्रिल भी किया गया।

मौसम विभाग ने झारखंड में अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश की संभावना जताई है। राज्य सरकार ने सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों को आज बंद रखने के आदेश दिए हैं। गढ़वा जिले में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत भी हुई है।

इन 16 राज्यों में जारी रहेगा बारिश का दौर
IMD ने इन 4 राज्यों के अलावा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक, केरल, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

राजस्थान के भीलवाड़ा, केकड़ी और टोंक जिलों में शनिवार (3 अगस्त) को भारी बारिश के अलर्ट के चलते कलेक्टरों ने स्कूलों में छुट्‌टी की घोषणा की है। अजमेर के किशनगढ़ में तेज बारिश के कारण हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पीछे पहाड़ी का एक हिस्सा टूटकर गिर गया। सवाई माधोपुर में एक मकान ढह गया।

असम में बाढ़ के चलते 2 लोगों की मौत हो गई है। बाढ़ से 6 जिलों में 18 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। इस साल बाढ़, तूफान, बिजली गिरने और लैंडस्लाइड से राज्य में अब तक 116 लोगों की जान जा चुकी है।

4 अगस्त को पूर्वी राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश में 20 सेमी बारिश संभव

  • मौसम विभाग के मुताबिक, 4 अगस्त को पूर्वी राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश (20 सेमी से ज्यादा) का अलर्ट है।
  • कोंकण-गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक में 12 सेमी तक बारिश हो सकती है।
  • जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, केरल, आंतरिक कर्नाटक और गुजरात में 7 सेमी से ज्यादा बारिश हो सकती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
 10 August 2026
पटना/दिल्ली: उत्तर प्रदेश और पंजाब की विधानसभा चुनावों में दो-दो हाथ करने की तैयारी में चिराग पासवान जुट गए हैं। दिल्ली में लोजपा (रामविलास) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक…
 10 August 2026
जयपुर: राजस्थान में निकाय और पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ओबीसी आयोग की रिपोर्ट के बाद चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ी है। हालांकि लॉटरी की तारीख दो…
 10 August 2026
कोलकाता : त्रिपुरा की 'नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी ऑफ़ इंडिया' (NCPI) में मतभेद सामने आए हैं। यह एक कम जानी-मानी राजनीतिक पार्टी है, जिसमें हाल ही में तृणमूल कांग्रेस के 20…
 10 August 2026
रांचीः झारखंड में अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हजारों अभ्यर्थियों ने सोमवार को विधानसभा मार्च निकाला गया। 'विधानसभा घेराव' मार्च निकाल रहे प्रदर्शनकारी…
 10 August 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में 35 साल के चाय किसान दीपांकर गोप के अपहरण का मामला सामने आया है। घटना शनिवार को भारत-बांग्लादेश सीमा के पास राजगंज ब्लॉक के…
 10 August 2026
कोच्चि, केरलम पुलिस ने सोमवार को राइट विंग कमेंटेटर और यूट्यूबर टीजी मोहनदास को गिरफ्तार किया। उन पर NEET पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को…
 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
Advt.