सीएम बघेल ने किया 121 करोड़ के विकास कार्याें का लोकार्पण व भूमिपूजन

Updated on 19-04-2023 10:52 PM

रायपुर मुख्यमंत्री बघेल ने बुधवार को रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान 121 करोड़ 53 लाख रूपए के विकास कार्याे का लोकार्पण व भूमिपूजन किया। इनमें 118 करोड़ 14 लाख रुपए लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और तीन करोड़ 39 लाख रुपए के कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।

मुख्यमंत्री बघेल ने आज जोन क्र.-01 के अंतर्गत 1 करोड़ 28 लाख रुपए, जोन क्र.-07 के अंतर्गत 99 लाख रुपए, जोन क्र.-05 के अंतर्गत 62 लाख रुपए तथा कोलता समाज छात्रावास हेतु 50 लाख रुपए सहित कुल 3 करोड़ 39 लाख रुपए के कार्यो का भूमिपूजन किया।

भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान बघेल ने 55 लाख रूपए की लागत से शीतला तालाब, रामनगर के सौंदर्यीकरण एवं पुनर्विकास कार्य, 28 लाख रूपए की लागत से कोटा कॉलोनी उद्यान के सौंदर्यीकरण एवं पुनर्विकास कार्य, 97 लाख रूपए की लागत से कोटा-गुढ़ियारी मुख्य मार्ग में नाला निर्माण कार्य, 6 करोड़ 58 लाख रूपए की लागत से कारी तालाब, आमापारा के सौंदर्यीकरण एवं पुनर्विकास कार्य, 19 लाख रूपए की लागत से शीतला तालाब कोटा के सौंदर्यीकरण एवं पुनर्विकास कार्य, 50 लाख रूपए की लागत से अनुष्का उद्यान, सेक्टर-01, रायपुरा के सौंदर्यीकरण एवं पुनर्विकास कार्य, 29 लाख रूपए की लागत से हीरापुर उद्यान के सौंदर्यीकरण एवं पुनर्विकास कार्य, 28 लाख रूपए की लागत से डूमर तालाब उद्यान आमानाका के सौंदर्यीकरण एवं पुनर्विकास कार्य, 1 करोड़ 23 लाख रूपए की लागत से अग्रसेन चौक, समता कॉलोनी में सी-मार्ट निर्माण कार्य, 67 करोड़ 28 लाख रूपए की लागत से अमृत मिशन योजना के अंतर्गत चंदनीडीह में 75 एम.एल.डी. क्षमता का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, 3 करोड़ 78 लाख रूपए की लागत से अमृत मिशन योजना के अंतर्गत रायपुरा उच्च स्तरीय जलागर के कमाण्ड एरिया अंतर्गत मेन राईजिंग लाईन, डिस्ट्रीब्यूशन लाईन एवं घरेलू नल कनेक्शन कार्य, 5 करोड़ 51 लाख रूपए की लागत से अमृत मिशन योजना के अंतर्गत कुकुरबेड़ा में 1000 किलो लीटर क्षमता का उच्चस्तरीय जलागार एवं मेन राईजिंग लाईन, डिस्ट्रीब्यूशन लाईन तथा घरेलू नल कनेक्शन कार्य, 8 करोड़ 50 लाख रूपये की लागत से मिशन योजना के अंतर्गत डंगनिया उच्चस्तरीय जलागार के कमाण्ड एरिया अंतर्गत डंगनिया, रोहणीपुरम एवं अन्य क्षेत्र में डिस्ट्रीब्यूशन लाईन तथा घरेलू नल कनेक्शन कार्य, 4 करोड़ 95 लाख रूपये की लागत से हीरापुर, जरवॉय में 65 टी.पी.डी.सी. एण्ड डी यूनिट का कार्य, 7 करोड़ 87 लाख रूपए की लागत से जोन क्रं. 01 के अंतर्गत विभिन्न कार्य, 43 लाख रूपए की लागत से जोन क्रं. 07 के अंतर्गत विभिन्न कार्य, 7 करोड़ 40 लाख रूपए की लागत से जोन क्रं. 08 के अंतर्गत विभिन्न कार्य, 1 करोड़ 34 लाख रूपए की लागत से जोन क्रं. 05 के अंतर्गत विभिन्न कार्य और 21 लाख रूपए की लागत से जोन क्रं. 02 के अंतर्गत विभिन्न कार्यों का लोकार्पण किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.