सीएम बघेल पहुंचे बीजापुर

Updated on 18-09-2023 02:35 PM

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार को बीजापुर पहुँच गए है।  

यहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने पुलिस ग्राउंड हेलीपेड पर उनका आत्मीय स्वागत किया गया। इस मौके पर उद्योग मंत्री कवासी लखमा भी उपस्थित थे।



उल्लेखनीय है कि बघेल 457 करोड़ 58 लाख रुपए की राशि के लोकार्पण-भूमिपूजन की सौगात बीजापुर के जिलावासियों को देंगे।


मुख्यमंत्री इस  अवसर पर 123 करोड़ 15 लाख रुपए की राशि से निर्मित 99 कार्यों का लोकार्पण करेंगे, वहीं 334 करोड़ 42 लाख रुपए की राशि से निर्मित होने वाले 110 विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री इस मौके पर 4 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित सेंट्रल लाइब्रेरी का लोकार्पण करेंगे।


इसके अलावा 2 करोड़ 54 लाख रुपए की लागत से रीपा अंतर्गत गारमेंट फैक्ट्री में शेड निर्माण कार्य का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री तिम्मापुर, बासागुड़ा, उसूर, तर्रेम, नैमेड़, पेगड़ापल्ली में छात्रावास भवन का लोकार्पण करेंगे। वे भद्रकाली में पर्यटन स्थल के उन्नयन कार्यों के साथ ही नया बस स्टैंड मद्देड़ का  लोकार्पण करेंगे।

वे 12 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित पामगल से मोटूपल्ली मार्ग, जैगूर से कुटरू मार्ग और चिंतावागु नदी, मिंगाचल नदी, तारूण नाला में उच्च स्तरीय पुल का लोकार्पण भी करेंगे।


इसके साथ ही वे स्वास्थ्य अधोसंरचना अंतर्गत जिला अस्पताल में बर्न यूनिट के साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी निर्मित अधोसंरचना का लोकार्पण करेंगे। साथ ही वे नरवा विकास योजना अंतर्गत मासेगुड़ा नाला, गुदमा नाला, भादु नाला और इडकापल्ली नाला में हुए कार्यों का लोकार्पण करेंगे।

वन विभाग के कार्यों के अलावा मुख्यमंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के विविध कार्यों का लोकार्पण भी करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री जलजीवन मिशन के 164 करोड़ रुपए के सोलर ड्यूल पंप स्थापना कार्य का भूमिपूजन भी करेंगे।


इस मौके पर मुख्यमंत्री लगभग 12 करोड़ रुपए से भवन विहीन 63 स्कूलों में नये भवन के लिए भूमिपूजन करेंगे। इसके साथ ही सड़क अधोसंरचना के लिए भी बड़े पैमाने पर विकास कार्यों का भूमिपूजन मुख्यमंत्री करेंगे।

इनमें 13 करोड़ 76 लाख की लागत से बनने वाला जैगुर तुमनार रोड भी शामिल है। साथ ही 12 करोड़ 58 लाख रुपए की लागत से बनने वाले माटवाड़ा जैगुर कुटरू मार्ग का भूमिपूजन भी होगा। 4 करोड़ 21 लाख की लागत से पेंकरम नाले में उच्चस्तरीय पुल का निर्माण भी होगा।

इसके साथ ही उसूर मलेमपेण्टा मार्ग, बीजापुर कोण्डापल्ली मार्ग, तर्रेम चुरवाही मार्ग, मलेमपेण्टा पामेड़ मार्ग, कुटरू से फरसेगढ़ तक सड़क चौड़ीकरण कार्य भी शामिल है।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री ग्राम विकास अभिकरण तथा गृह निर्माण मंडल के कार्यों का भूमिपूजन भी करेंगे।

नगर पंचायत बीजापुर और भोपालपट्नम में वे विकास कार्यों का भूमिपूजन भी करेंगे। साथ ही पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के विविध कार्यों का भूमिपूजन भी मुख्यमंत्री करेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.