सीएम बघेल पहुंचे रायपुर मेडिकल कॉलेज

Updated on 09-09-2023 02:43 PM

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार को पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर पहुंच गए है।

वो वहां डायमंड जुबली कार्यक्रम के तहत मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध डॉ. बी.आर. अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय के अंतर्गत 700 बिस्तरीय एकीकृत नवीन चिकित्सालय भवन का भूमिपूजन करेंगे।

इस भवन का निर्माण 325 करोड़ रूपए की लागत से किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टी.एस. सिंहदेव कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के ‘‘डायमंड जुबली समारोह‘‘ के शुभारंभ के साथ ‘‘छत्तीसगढ़ इंटर मेडिकल कॉलेज टेबल टेनिस स्पर्धा‘‘ का भी उद्घाटन करेंगे।

 मेडिकल कॉलेज रायपुर के सभागृह में आयोजित इस कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री रविन्द्र चौबे, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, लोकसभा सांसद सुनील सोनी, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, विधायक  सत्यनारायण शर्मा, बृजमोहन अग्रवाल, कुलदीप जुनेजा, महापौर रायपुर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे और जिला पंचायत रायपुर अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप एकीकृत नवीन चिकित्सालय भवन के बन जाने से स्वास्थ्य संबंधी आधुनिक सुविधाएं प्रदेशवासियों को उपलब्ध हो सकेंगी। मरीजों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सभी बुनियादी सुविधाएं इस परिसर में उपलब्ध कराई जाएंगी।

प्रदेशवासियों को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्रदान करने की दिशा में राज्य सरकार का यह एक बड़ा कदम है। इस अस्पताल के बनने से राजधानी के नागरिकों को अत्याधुनिक सुपर स्पेशयलिटी अस्पताल की सुविधा मिल सकेगी।
 
डॉ. भीमराव स्मृति चिकित्सालय रायपुर में बनने वाले 700 बिस्तर के इस अस्पताल में बेसमेंट फ्लोर, लोवर ग्राउंड फ्लोर तथा भूतल के अलावा सात तल होंगे। इस अस्पताल में सुपर स्पेशयलिटी अस्पताल की सभी सुविधाएं मरीजों को मिलेंगी।

इस एकीकृत नवीन चिकित्सालय भवन का निर्माण 70 हजार 896 वर्ग मीटर में होगा। भवन में फायर फाइटिंग सिस्टम, एचवीएसी सिस्टम, आईबीएमएस सिस्टम आदि का प्रावधान किया गया है। भवन में बेसमेंट फ्लोर 8828 वर्ग मीटर का, भूतल 7500 वर्ग मीटर का, प्रथम तल से पंचम तल तक 7274 वर्ग मीटर, षष्ठम तल मय आट्रियम रूफ स्ट्रक्चर 8728 वर्ग मीटर, सातवां तल 640.57 वर्ग मीटर का होगा।

नींव को इस रूप में तैयार किया गया है कि भविष्य में सातवें फ्लोर और आठवें फ्लोर को जरूरत के दृष्टिकोण से विकसित किया जा सकता है।

मेडिकल कॉलेज रायपुर का शुभारंभ 09 सितम्बर 1963 को हुआ था। इस वर्ष मेडिकल कॉलेज रायपुर की डायमंड जुबली है।

मुख्यमंत्री बघेल डायमंड जुबली समारोह के शुभारंभ के साथ ही छत्तीसगढ़ अंतर चिकित्सा महाविद्यालयीन टेबल टेनिस स्पर्धा का भी उद्घाटन करेंगे। अंतर चिकित्सा महाविद्यालयीन इस स्पर्धा में प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेज एवं एम्स रायपुर की टीम शिरकत करेंगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.