
रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को बेरोजगारी भत्ता योजना की चौथी किश्त के रूप में 1 लाख 22 हज़ार 625 हितग्राहियों के खाते में 31.71 करोड़ रुपये की राशि का अंतरण किया।
बता दें कि बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत अब तक 80 करोड़ 72 लाख 30 हजार रुपए की राशि इस योजना के अंतर्गत युवाओं के खाते में अंतरित की जा चुकी है। इस प्रकार जुलाई महीने की राशि शामिल करने पर अब तक 112 करोड़ रुपए की राशि युवाओं के खाते में अंतरित की गई।