सरगुजा के युवाओं से 22 को सीएम बघेल होंगे रूबरू

Updated on 21-08-2023 01:18 PM

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार को को सरगुजा संभाग के युवाओं से रूबरू होंगे। बघेल लगातार सम्भागस्तरीय युवाओं से भेंट मुलाकात कर रहे हैं ताकि उनकी समस्याओं, जरूरत और समाधान को नजदीकी से समझ सके।

बता दें लगातार बघेल सभी वर्ग के आम नागरिकों से विधानसभावार भेंट-मुलाकात पूर्ण होने के बाद अब प्रदेश के युवाओं से संभागवार सीधे संवाद कर रहे हैं। अम्बिकापुर के पीजी कॉलेज में सरगुजा संभाग में आयोजित युवाओं से मुख्यमंत्री बघेल भेंट मुलाकात करेंगे जिसमे कोरिया जिले से भी कई युवा इस आयोजन में शामिल हो रहे हैं।

इस खास आयोजन के दौरान वे युवाओं से उनके मुद्दों, उपलब्धियों और आकांक्षाओं पर बात करेंगे। वे युवाओं के सवालो के जवाब भी देंगे और कार्यक्रम में पहुंचे युवा मुख्यमंत्री के साथ उनके ’’सपनो के छत्तीसगढ़’’ से जुड़े उनके विचार साझा करेंगे।

सरगुजा संभाग आयोजन के दौरान युवा अपने अनुभव साझा करेंगे, ताकि उनके अनुभव का लाभ अन्य लोग भी उठा सकें। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अपनी बात रखेंगे और युवा भी अपनी बात साझा करेंगे। वे मुख्यमंत्री से प्रश्न भी पूछ सकेंगे। कार्यक्रम में सभी वर्ग के युवाओं का प्रतिनिधित्व होगा।

युवाओं के सवालों के भी मुख्यमंत्री देंगे जवाब
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साढ़े चार सालों में युवाओं के हित में अनेक निर्णय लिये हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की फीस माफी के साथ ही राज्य में रोजगार मिशन का संचालन किया जिससे युवाओं को प्रशिक्षण के साथ रोजगार भी मिल रहा है। राजीव युवा मितान क्लब के माध्यम से 13 हजार से अधिक क्लब के गठन किया है ताकि छत्तीसगढ़ की संस्कृति, पारम्परिक खेल आदि को बढ़ावा मिल सके। एक लाख से अधिक शिक्षित बेरोजगार युवाओं को हर माह 2500 रुपये बेरोजगारी भत्ता भी दे रहे हैं, रोजगार मेलों का आयोजन कर बड़ी संख्या में रोजगार उपलब्ध कराए जा रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
गरियाबंद। लाइवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में 10 अगस्त 2026 को Sewing Machine Operator कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (PVTG) की 19 भुंजिया युवतियों को सिलाई मशीन…
 13 August 2026
रायपुर।छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नवीन…
 13 August 2026
रायपुर। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी लोककला, संस्कृति और परंपराओं के लिए यह गौरव का…
 13 August 2026
दुर्ग। दुर्ग विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में आज आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव शामिल हुए। उन्होंने तिरंगा यात्रा में सहभागी बनकर राष्ट्रभक्ति…
 13 August 2026
दुर्ग। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा बोरी थाना क्षेत्र में कोटपा अधिनियम 2003 के तहत बड़ी चालानी कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई कलेक्टर…
 13 August 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 13 August 2026
रायपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने 211 वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), थनौद, नया रायपुर द्वारा आज, 13 अगस्त को…
 13 August 2026
रायपुर। बस्तर तिरंगा यात्रा के तहत नारायणपुर से शुरू हुई बाइक तिरंगा यात्रा बुधवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची। बारसूर…
 13 August 2026
भिलाई। छत्तीसगढ़ के पहले और प्रमुख लोकपर्व हरेली तिहार पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने अपने परिवार के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हरेली पर्व मनाया। उन्होंने अपने निवास…
Advt.