सीएम भजनलाल आज भरतपुर दौरे पर, इससे पहले अफसरों के साथ पहली बैठक में जानें क्या दी हिदायत

Updated on 19-12-2023 12:19 PM
जयपुर : नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपना कार्यभार ग्रहण करने के बाद पूरे एक्शन मोड में हैं। उनकी मंशा है कि चुनाव से पहले बीजेपी ने जनता से जो वादें किए, उसको पूरा करें। इसको लेकर अब नई सरकार अपने 100 दिनों का विशेष प्लान तैयार कर रही है। इस सम्बंध में मुख्यमंत्री भजनलाल ने सभी विभागों के अधिकारियों को सचिवालय में बैठक के दौरान निर्देश दे दिए हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का दावा है कि बीजेपी की योजनाएं प्रभावित रूप से लागू होंगी और आम जनता तक पहुंचेगी। इसके लिए जमीन स्तर पर काम किया जाना जरूरी है।

भ्रष्टाचारियों को बचाया तो, फिर नहीं होगी खैर!

बीजेपी ने चुनाव से पहले राज्य में भ्रष्टाचार खत्म करने का वादा किया था। इसको ध्यान में रखते हुए सचिवालय में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल भ्रष्टाचार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि राजस्थान में अब भ्रष्टाचार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि भ्रष्टाचारियों का बचाव करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की भी खैर नहीं होगी। उन्हें भी नही बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने स्पष्ट रूप से संकेत दे दिए हैं कि प्रशासन में किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार अब स्वीकार्य नहीं होगा।

10 दिन के भीतर अधिकारी कार्य योजना पेश करें

दिल्ली से लौटने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल ने सोमवार को सचिवालय में अधिकारियों की बैठक ली। इस बैठक में उन्होंने अपनी मंशा अधिकारियों को स्पष्ट रूप से बता दी। इसमें उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को 10 दिन का समय देते हुए कहा कि 100 दिन की कार्य योजना तैयार कर प्रस्तुत करें। इसमें बताया जाए कि विभाग आने वाले 100 दिन में कौन-कौन से काम करने वाला है। बता दें कि बीजेपी ने राजस्थान को भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश बनाने का दावा किया है। नई सरकार की प्राथमिकताएं है। महिला सुरक्षा के साथ कड़ी कानून व्यवस्था लागू हो, ताकि राज्य में अपराध रुक सके।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
 12 August 2026
पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बुधवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे बहुत देर से चल रहे हैं।…
 12 August 2026
 बदायूं: यूपी के बदायूं में एक सड़क हादसे के बाद फैली अफवाह ने सरकारी डॉक्टर को भीड़ ने घेर लिया। सीएचसी उसावां के प्रभारी चिकित्साधिकारी (एमओआईसी) डॉ. राहुल सिद्धार्थ पर…
 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
Advt.