सीएम कैम्प कार्यालय क्षेत्र के विकास के लिए कर रहा कार्य : मुख्यमंत्री

Updated on 26-12-2024 12:56 PM

जशपुरनगर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विगत दिवस बुधवार को अपने गृहग्राम बगिया से सीएम कैम्प कार्यालय की उपलब्धियों को दर्शाती सेवा एवं समर्पण का 1 साल पुस्तिका का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार छत्तीसगढ़ की एक समृद्ध और विकसित राज्य बनाने कि दिशा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में निरंतर अग्रसर है।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के स्वप्न को मूर्तरूप देते हुए छत्तीसगढ़ को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए शासन द्वारा निरंतर प्रयासरत है। सरकार के निर्माण के साथ घोषणा पत्र में की गई मोदी की गारंटी के तहत किये गए वादों में से अधिकांश वादे पूरे किए जा चुके हैं। छत्तीसगढ़ सरकार ने जशपुर जिले सहित क्षेत्र के लोगों की समस्या का निदान के लिए बगिया में सीएम कैम्प कार्यालय को प्रारम्भ किया गया था।

जो लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है और क्षेत्र के विकास के लिए निरन्तर कार्य कर रहा है। सीएम कैम्प कार्यालय में विगत एक वर्ष में 4569 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें से 3787 आवेदन का निराकरण किया जा चुका है। विगत एक वर्ष में जशपुर जिले में विभिन्न क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य हुए हैं जैसे सड़क, बिजली, पानी, चिकित्सा, शिक्षा और पर्यटन के क्षेत्र में निरंतर सुधार के परिणाम स्वरूप लोगों की जीवन शैली में सकारात्मक बदलाव आया है।

क्षेत्र के विकास के लिए कुनकुरी में 400 केव्ही के विद्युत उपकेंद्र की स्थापना, 345 करोड़ रुपये से अधिक लागत से 36 सड़कों के निर्माण, महतारी वंदन योजना से जिले की 2 लाख 29 हजार से अधिक महिलाओं को लाभान्वित करने के साथ विभिन्न विकास कार्य किये जा रहे हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष शांति भगत, नगर पालिका उपाध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता, निज सचिव आकाश गुप्ता, सुनील गुप्ता, यश प्रताप सिंह जूदेव, मीडिया प्रभारी टंकेश्वर यादव, संजीव ओझा सहित मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.