कवर्धा हादसे पर सीएम-डिप्टी सीएम ने जताया शोक...

Updated on 20-05-2024 07:01 PM

रायपुर। कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी गांव के पास एक पिकअप पलटने से हुई दुर्घटना में कई ग्रामीणों की मृत्यु पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी मुख्यमंत्री विजय शर्मा, डिप्टी सीएम अरुण साव ने शोक व्यक्त किया है। साथ ही सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ट्वीट करते हुए कहा, "कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी गांव के पास पिकअप पलटने से ग्रामीणों के निधन एवं घायल होने का दुःखद समाचार प्राप्त हो रहा है। घायलों के बेहतर इलाज के आवश्यक निर्देश जिला प्रशासन को दिए गए हैं। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और उनके परिवार के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।"



डिप्टी मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ट्वीट करते हुए कहा, "कवर्धा में मजदूरों से भरी पिकअप वाहन पलटने से 17 लोगों की मौत की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। मेरी शोक-संवेदनाएं उन सभी परिवारों के साथ हैं जिन्होंने इस दुर्घटना में अपनों को खोया है। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों और उनके परिजनों की हरसंभव सहायता में जुटा है।"


डिप्टी सीएम अरुण साव ने ट्वीट कर कहा, "कवर्धा जिले से अत्यंत पीड़ादायक दुर्घटना की जानकारी मिली है। कवर्धा जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र में पिकअप वाहन पलटने से 15 लोगों के मृत होने की सूचना प्राप्त हुई है। सभी तेंदूपत्ता तोड़कर जंगल से घर वापस लौट रहे थे। दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।"


वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भी इस हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए मुआवजे की मांग की। उन्होंने ट्वीट किया, "पंडरिया में तेंदूपत्ता तोड़कर वापस आ रहे 15 मजदूरों की सड़क हादसे में दुःखद मौत की खबर विचलित करने वाली है। सभी मृतकों को विनम्र श्रद्धांजलि। ऐसी सूचना है कि इस हादसे में कुछ मजदूर घायल भी हुए हैं। मैं प्रशासन से आग्रह करता हूं कि घायलों के इलाज की समुचित व्यवस्था की जाए। मृतकों के परिजनों को बिना देर किए सरकार मुआवजा दे।"


इस हादसे के बाद राज्य प्रशासन ने आवश्यक कदम उठाते हुए घायलों के इलाज और पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 October 2026
अम्बिकापुर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के माय भारत सरगुजा के तत्वावधान में  मंगलवार को विकासखंड लखनपुर के अर्गोती स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अग्निशमन विभाग एवं…
 15 October 2026
कोरबा। आर्थिक कठिनाइयों के बीच बच्चों की पढ़ाई जारी रखना कई परिवारों के लिए चुनौती होता है। कोरबा विकासखंड के ग्राम दोंदरो की रहने वाली श्रीमती लीला महंत का परिवार…
 15 October 2026
कोरबा। जिले के  सत्यनारायण बरेठ ने लगभग 14 वर्षों तक एक होटल में कार्य करते हुए अपने परिवार की जिम्मेदारियां निभाईं। वर्षों तक दूसरे के लिए काम करने के दौरान…
 15 October 2026
कोरबा। जिले कटघोरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम लखनपुर में रहने वाले दादूराम गुप्ता के परिवार के लिए बिजली बिल का भुगतान आर्थिक बोझ बनता था। इस समस्या का समाधान खोजते हुए…
 15 October 2026
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और सुविधाजनक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जशपुरनगर…
 15 October 2026
जशपुरनगर। अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर शासकीय महाविद्यालय दुलदुला में मेरा युवा भारत ( युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय,भारत सरकार), जशपुर के नेतृत्व में एक विशेष जागरूकता…
 15 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज भुलसीडीह में निर्माणाधीन स्वर्गीय  बिसाहू दास महंत स्मृति मेडिकल कॉलेज भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, भवन की सुविधाओं और परिसर…
 15 October 2026
कबीरधाम। जिले के सहसपुर लोहारा विकासखंड में उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने 48 लाख रुपए की लागत से एसडीएम कार्यालय नवीन भवन का लोकार्पण किया। नए भवन…
 15 October 2026
कवर्धा, गन्ने का मूल्य 425 रुपये प्रति क्विंटल होने पर कबीरधाम जिले के गन्ना उत्पादक किसानों में उत्साह और खुशी का माहौल है। इस किसान हितैषी निर्णय के प्रति आभार व्यक्त…
Advt.