चंद्रयान-3 की लैंडिंग पर CM गहलोत के मंत्री की हुई फजीहत, अपने ही बयानों में फंसे चांदना, बीजेपी सांसद ने भी उठाई उंगली

Updated on 24-08-2023 12:45 PM
जयपुर : चंद्रमा पर चंद्रयान की सॉफ्ट लैंडिंग के बाद पूरा देश जश्न मनाने में मशगूल है। वहीं उसकी सफलता के बाद राजस्थान के खेल मंत्री अशोक चांदना का बधाई देने का एक वीडियो सामने आया। इस वीडियो से अशोक चांदना की जमकर फजीहत हुई हैं। इस वीडियो को लेकर मंत्री चांदना सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं। पत्रकार से बातचीत के दौरान अशोक चांदना चंद्रयान में गए यात्रियों को इसकी बधाई देते हुए नजर आए। जिसे लेकर सोशल मीडिया पर लोग उनका खूब मजाक उड़ा रहे हैं। वही चांदना की इस वीडियो पर बीजेपी के नेताओं ने भी तंज कसते हुए हमला शुरू कर दिया है।

चंद्रयान के यात्रियों को बधाई देकर ट्रोल हुए चांदना

बुधवार शाम चंद्रयान की चंद्रमा पर लैंडिंग को लेकर जहां एक ओर पूरा देश जश्न में डूबा हुआ था। इस बीच राजस्थान के खेल मंत्री अशोक चांदना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। इसमें उन्होंने चंद्रयान के अभियान की सफलता को लेकर वैज्ञानिकों को बधाई दी। लेकिन इस बीच उन्होंने चंद्रयान में गए यात्रियों को भी चंद्रमा पर पहुंचने पर बधाई दे डाली। वीडियो में यह बात कह कर चांदना अपनी फजीहत कर बैठे। इसको लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया। चांदना की इस वीडियो को लेकर लोग मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।

सांसद दिया कुमारी ने भी चांदना पर किया हमला

चांदना के इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब BJP के नेता भी उन्हें घेरने लगे हैं। इस बीच सांसद और BJP प्रदेश महामंत्री दिया कुमारी ने चांदना पर तंज कसते हुए एक ट्वीट किया। इसमें उन्होंने कहा कि राजस्थान के खेल एवं युवा मामलात मंत्री अशोक चांदना जी चांद पर जाने वाले यात्रियों को सलाम कर रहे हैं। मंत्री जी यह चंद्रयान है। गगनयान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के अगले कार्यकाल में यात्रियों के साथ चांद पर जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.