'ठीक नहीं बना रहा तभी ना गिर जा रहा', भागलपुर में पुल गिरने पर भड़के सीएम नीतीश, कहा- एक्शन होगा

Updated on 05-06-2023 06:50 PM
पटना: भागलपुर में निर्माणाधीन पुल (Bhagalpur Bridge Collapse) गिरने की घटना पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुप्पी तोड़ी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भागलपुर में पहले भी ऐसा हुआ था। हम तब भी अधिकारियों से पूछे था कि ऐसा क्यों हुआ? 2014 से इस पर काम शुरू हुआ था। कल पुल गिरने की घटना के बाद हमने विभाग के लोगों को एक्शन लेने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि हमने विभाग के अधिकारियों को निर्देश (Bihar Ganga River Bridge Fall) दिए कि आप मौके पर जाकर देखिए। जिसकी भी खामी है उस पर तुरंत कार्रवाई करिए। अब तक तो पुल का काम पूरा हो जाना चाहिए था।

पुल गिरने पर एक्शन में नीतीश

मुख्यमंत्री ने बेहद गुस्से में कहा कि हमने अधिकारियों को कह दिया कि इस मामले को तत्काल देखिए। ठीक नहीं बना रहा तभी ना गिर जा रहा भाई। इसका मतलब है और मजबूती से बनना चाहिए था। पुल को अब तक बनकर तैयार हो जाना चाहिए था। इससे लोगों को कितनी राहत मिलती। लेकिन पुल निर्माण नहीं हुआ तो हमको बहुत तकलीफ हुआ। हमने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को भी कह दिया है।

'अब तक काम पूरा हो जाना चाहिए था'

गंगा नदी पर बन रहे पुल के दूसरी बार गिरने से नीतीश कुमार कुछ नाराज नजर आए। उन्होंने कहा कि हमने इस पुल को बनाने के लिए बहुत पहले ही कह दिया था। हमने 2012 में वहां देखा और 2014 से काम शुरू हो गया। जिस भी एजेंसी को इस पुल का काम दिया गया है, उनसे पूछा जाना चाहिए कि अब इतना देर क्यों हो रहा? एक साल पहले की बात है जब गिरा था तब भी हमने कहा था।

हमें बहुत तकलीफ हो रही- नीतीश

सीएम नीतीश ने कहा कि अब बहुत देर हो रहा, जो भी बना रहा ऐसा क्यों हो रहा। हमें बहुत तकलीफ हो रहा। मुख्यमंत्री से जब पूछा गया कि दोषियों पर कार्रवाई होगी तो उन्होंने दो टूक शब्दों का कहा कि बिल्कुल। नीतीश कुमार ने कहा कि मुझे जैसे ही पता चला वैसे ही मैंने अधिकारियों को मामले में दोषी पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। ऐसे में इस पर चिंता मत कीजिए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
 07 August 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
 07 August 2026
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
 07 August 2026
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
 07 August 2026
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.