सीएम नीतीश की बिगड़ी तबीयत, राजगीर महोत्सव का नहीं करेंगे उद्घाटन, जानिए पूरा मामला

Updated on 30-11-2023 01:14 PM
पटना : बिहार के सीएम नीतीश कुमार की तबीयत (Nitish Kumar Health Update) पिछले दो दिनों से नासाज चल रही है। मौसम में बदलाव की वजह से उनकी यह तबीयत खराब हुई है। जिसकी वजह से आज उनके कई कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बीते दिनों दिल्ली की यात्रा पर भी थे। वहां से लौटने के बाद ही उनकी तबीयत कुछ बिगड़ गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबियों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली से लौटने के बाद ही उनकी तबीयत खराब हो गई थी। जिसकी वजह से डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।

सीएम नीतीश के कई कार्यक्रम स्थगित

जानकारी के मुताबिक, बदलते मौसम और ठंड की वजह से सीएम नीतीश की तबीयत कुछ बिगड़ी है। हालांकि, डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे। मुख्यमंत्री की हालत स्थिर है। डॉक्टरों ने उन्हें एहतियात के तौर पर आराम करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आज पटना के दीघा घाट पर एक कार्यक्रम में शामिल होना था। इसके अलावा भी मुख्यमंत्री का नालंदा में भी प्रोग्राम था। हालांकि अब अचानक तबीयत खराब होने की वजह से उनके तय कार्यक्रमों को स्थगित करना पड़ा है।

राजगीर महोत्सव का नहीं करेंगे उद्घाटन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आज एक कार्यक्रम नालंदा में होना था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आज राजगीर महोत्सव में शामिल होना था, जहां वो मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने वाले थे। उन्हें राजगीर महोत्सव का उद्घाटन करना था। यह कार्यक्रम शाम 5:00 बजे का था। हालांकि, अब उनके इसमें शामिल की संभावना नहीं है। उनकी जगह प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी राजगीर महोत्सव का उद्घाटन करेंगे।

विजय चौधरी करेंगे राजगीर महोत्सव का आगाज

गुरुवार यानी आज से ही तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव की शुरुआत होनी थी। इस कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही करने वाले थे। हालांकि, जिस तरह से मुख्यमंत्री का स्वास्थ्य प्रभावित हुआ, उनकी तबीयत खराब हुई उसे देखते हुए सीएम नीतीश का राजगीर दौरा टाल दिया गया है। अब विजय कुमार चौधरी इस महोत्सव का उद्घाटन करेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.